फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Crops of many villages including Khijri submerged due to rain

Yamuna Nagar News: बारिश से खिजरी सहित कई गांवों की फसलें जलमग्न

Thu, 05 Sep 2024 06:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 05 Sep 2024 06:26 AM IST
विज्ञापन
Crops of many villages including Khijri submerged due to rain
प्रतापनगर। दो दिनों से क्षेत्र में बारिश के कारण छोटी बड़ी सभी नदियां उफान पर हैं। इससेक्षेत्र में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। भारी बारिश के कारण बुधवार को खिजरी सहित आसपास के कई गांवाें में पानी घुस गया। जिससे सैकड़ों एकड़ फसल पानी में डूब गई। इस दौरान ग्रामीणों को पशुओं के लिए चारे सहित दैनिक कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नदी नालों में आए पानी से कई स्थानों के रास्ते बंद हो हैं। लोगों को आने जाने के लिए सड़कों व गलियों से पानी कम होने का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

घाड़ क्षेत्र के दर्जनों गांवों को जोड़ने वाली बनियावाला से खिलांवाला, आमवाली व बागपत से खिलांवाला नदियों पर पुल न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के बाद गांवों में पानी आने से लोगों के सभी काम प्रभावित हो गए। खेतों में पानी भर गया। इस दौरान किसी प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारी ने क्षेत्र की सुध नहीं ली। दो दिन पहले भी यही स्थिति बनी थी। उस दौरान भी प्रशासन के अधिकारी व कर्मचारियों ने स्थिति का जायजा नहीं लिया। इससे लोगों में प्रशासन के प्रति गहरा रोष है।
विज्ञापन


सैकड़ों एकड़ फसलें जलमग्न, चारा खराब

बुधवार को भारी बारिश से खिजरी समेत दर्जनों गांवों की सैकड़ों एकड़ फसलें जलमग्न हो गई है। पशुओं के लिए चारे की समस्या पैदा हो गई है। खिजरी समेत आमवाली, बागपत खिलांवाला, बनियावाला, भंगेड़ा, भंगेड़ी, मुजाफत खुर्द सहित आसपास के अन्य गांवों में दो दिन पहले भी पानी घुसा था। गांव की गलियों में दो से तीन फीट पानी भर गया था। वहीं, बुधवार को भी यही स्थिति बनी रही। फसलें पानी में डूब रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed