{"_id":"61ddd973b27d702e3c2ba39b","slug":"crop-grown-by-cutting-36-trees-from-panchayati-land-12-people-nominated-yamuna-nagar-news-knl957471195","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायती जमीन से पेड़ काटकर उगाई फसले, 12 लोग नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायती जमीन से पेड़ काटकर उगाई फसले, 12 लोग नामजद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साढौरा क्षेत्र के गांव ठसका से कुछ लोगों ने पंचायती जमीन से पेड़ काटकर उसपर फसल उगा दी। यह खुलासा पंचायती जमीन से 36 पेड़ काटने की शिकायत पर जब पंचायती विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे तो तब हुआ। अधिकारियों को मौके पर कब्जाधारियों द्वारा फसलें उगाई मिली। पुलिस ने मामले में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी की शिकायत पर 12 लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी साढौरा भजन लाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि ग्राम पंचायत ठसका के निवर्तमान सरपंच रमेश कुमार ने शिकायत दी थी कि कुछ लोगों उनके गांव में पंचायती जमीन से हरे पेड़ काटें जा रहे हैं। इस शिकायत पर उन्होंने 23 दिसंबर को पंचायत अधिकारी राजेश कुमार, भूपेंद्र सिंह, सतपाल सिंह, पवन कुमार, ट्यूबवेल ऑपरेटर पाला राम व सफाई कर्मचारी संजीव कुमार के साथ मौके का निरीक्षण किया। जिसमें ठसका निवासी पालाराम के खेत के पास से 36 सफेदे के कटे हुए पेड़ पाए गए। जिनमें से सात पेड़ मौके से बरामद किए गए। इसके अलावा पांच पेड़ों को काटकर पंचायती जमीन पर कब्जा किया हुआ था।
पेड़ों के चारों तरफ गोबर के उपले के ढेर लगाए हुए थे। उन्होंने बरामद किए गए पेड़ों को अपने कब्जे में लेकर स्कूल प्रांगण में रखवाया। जांच करने पर पता चला कि गांव के ही सिल्ला, रेखा, रोशन, जयसिंह, रिषीराज, संजू, महिंद्र, अली हसन, जाफर, पालाराम, नरसिंह, लालसिंह आदि ने पंचायती जमीन से पेड़ काटकर फसलें उगाई हुई हैं। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले में आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
साढौरा थाना क्षेत्र के गांव रामपुर राइयां की पंचायती भूमि से सफेदे के 272 पेड़ चोरी से काटने के मामले में पुलिस ने आरोपी प्रेमचंद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस ने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी भजन लाल की शिकायत पर की है।
साढौरा खंड पंचायत अधिकारी भजनलाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि तीन जनवरी को गांव रायपुर अराईयां में पंचायती जमीन से पेड़ काटने की सूचना मिली थी। जिस पर ग्राम सचिव राजेश कुमार, समाज शिक्षा एवं पंचायत अधिकारी राजेश कांबोज ने मौके का मुआयना किया था। जांच करने पर पंचायती जमीन से 272 सफेदे के पेड़ काटे हुए मिले। बातचीत करने पर पेड़ काटने के आरोपी रायपुर अराईयां निवासी प्रेमचंद ने पेड़ों पर अपना मालिकाना हक जताया था। जिसपर जमीन की जांच की। जांच में जिस खसरा नंबर जमीन से पेड़ काटे गए थे, वह जमीन पंचायती निकली। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले में अब आरोपी प्रेमचंद के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।