फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Youth raped woman in Yamunanagar of Haryana

यमुनानगरः शादी का झांसा देकर महिला की भरी मांग, दुष्कर्म के बाद नकदी-जेवर लेकर फरार, मैरिज ब्यूरो के माध्यम से की थी बात

Fri, 11 Feb 2022 01:30 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 11 Feb 2022 01:30 AM IST
सार

आरोपी ने दुबारा परिवार के साथ आकर महिला को घर ले जाने का भरोसा दिलाया था, लेकिन बाद में फोन उठाना भी बंद किया तो पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मैरिज ब्यूरो के माध्यम से महिला ने बात की थी।

विज्ञापन
Youth raped woman in Yamunanagar of Haryana
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

हरियाणा के यमुनानगर में शादी का झांसा देकर एक व्यक्ति ने विवाहिता की पहले मांग भरी और फिर दुष्कर्म किया। फिर दुबारा परिवार के साथ आकर उसे घर ले जाने का भरोसा दिलाया और नकदी-जेवर लेकर फरार हो गया। आरोपी जब दुबारा नहीं लौटा और फोन उठाना भी बंद कर दिया तो पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस से की। शिकायत के आधार पर केस दर्ज पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


शहर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पति 10 साल से उससे अलग रहता है, इसलिए वह अपने पति को तलाक देना चाहती थी। इसके लिए उसने अदालत में याचिका भी दायर की हुई थी। इसे लेकर उसने साल 2020 में एक मैरिज ब्यूरो चलाने वाली महिला से बात की। उसने महिला को बताया कि वह पति को तलाक देकर आगे ऐसे परिवार में जाना चाहती है जो कि उसकी और उसके बच्चे का पालन पोषण कर सके।
विज्ञापन


तब मैरिज ब्यूरो संचालिका ने उसे बताया कि पवन शर्मा की पहली पत्नी की मौत हो चुकी है और वह अब दूसरी शादी करना चाहता है। उसने पवन से उसकी फोन पर बात करवाई। इसके बाद पवन उससे फोन पर बात करने लग गया। 24 नवंबर 2020 को आरोपी उसके घर पर आया। आरोपी ने कहा कि वह उससे शादी करेगा। तब आरोपी ने उसके घर पर ही उसकी मांग भर दी और रात को उसके घर पर ही रहा। इस दौरान उसने दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह आरोपी उसके जेवर व शगुन के 21 हजार रुपये लेकर चला गया। आरोपी ने तब उससे कहा था कि वह जनवरी 2021 में अपने परिवार के सदस्यों के साथ आएगा और उसे अपने घर लेकर जाएगा, लेकिन न तो आरोपी आया और न ही उसका कोई परिवार का सदस्य उसे लेने आया।

अब आरोपी ने उसका फोन उठाना भी बंद कर दिया। उसने परेशान होकर इसकी शिकायत पुलिस को दी। शहर थाना प्रभारी सुखबीर सिंह का कहना है कि मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। 

कोल्ड ड्रिंक में नशा पिलाकर दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज 

यमुनानगर। वहीं दूसरे मामले में शहर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने दुधला निवासी नूरा पर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व मारपीट का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 



महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी नूरा का उनके घर पर आना जाना था। एक दिन आरोपी कोल्ड ड्रिंक लेकर आया और उसे पिला दी। कोल्ड ड्रिंक पीते ही उसे नशा हो गया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी वीडियो बना ली। इसके बाद आरोपी ने उसे इस बारे में किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने व जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि इसके बाद भी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने कई बार दुष्कर्म किया और विरोध करने पर मारपीट भी की। महिला थाना प्रभारी शीलावंती का कहना है कि आरोपी नूरा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed