{"_id":"645234b18e4c7f5e7a0b5d16","slug":"young-man-in-yamunanagar-made-indecent-remarks-on-social-media-angry-sikh-community-surrounded-police-station-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamunanagar: युवक ने सोशल मीडिया पर की अभद्र टिप्पणी, सिख समुदाय ने किया थाने का घेराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Yamunanagar: युवक ने सोशल मीडिया पर की अभद्र टिप्पणी, सिख समुदाय ने किया थाने का घेराव
Wed, 03 May 2023 03:47 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 03 May 2023 03:47 PM IST
सार
किसान नेता मंदीप रोड छप्पर ने कहा कि गुरु नानक देवी जी सबके नानक हैं उन्होंने हमेशा धर्म का रास्ता दिखाया और समाज को एकता के सूत्र में पिरोया। वहीं श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी भी धर्म पर चलने की प्रेरणा देते हैं। लेकिन इस प्रकार के लोग अभद्र टिप्पणी कर माहौल को खराब करने पर लगे हुए हैं।
विज्ञापन
सिख समुदाय ने घेरा थाना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यमुनागनर में गुरु नानक देव जी, श्री गुरु ग्रंथ साहिब व सिख समुदाय के खिलाफ इंस्टाग्राम और फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने वाले गांव हैबुतपुर के युवक गौरव पंडित की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बुधवार को सिख समुदाय के काफी संख्या में लोग थाना सदर जगाधरी पहुंचे। इस दौरान समुदाय के लोगों गिरफ्तारी की मांग को लेकर नारेबाजी कर रोष प्रकट किया।
विज्ञापन
सिख समुदाय ने थाना सदर जगाधरी में शिकायत दी
उन्होंने कहा कि यदि गौरव पंडित को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वे बड़े आंदोलन पर उतर आएंगे। इतना ही नहीं इस दौरान सिख समुदाय के लोगों ने गौरव पंडित द्वारा हाथों में हथियार व तलवारों को हाथों में लिए हुए की कुछ फोटो भी दिखाई। उल्लखेनीय है करीब सप्ताह भर पहले आरोपी गौरव पंडित ने इस तरह की सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अभद्र टिप्पणी की थी। इस पर गांव महलांवाली के सिख समुदाय ने थाना सदर जगाधरी में शिकायत दी थी।
विज्ञापन
किसान नेता के अनुसार
किसान नेता मंदीप रोड छप्पर ने कहा कि गुरु नानक देवी जी सबके नानक हैं उन्होंने हमेशा धर्म का रास्ता दिखाया और समाज को एकता के सूत्र में पिरोया। वहीं श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी भी धर्म पर चलने की प्रेरणा देते हैं। लेकिन इस प्रकार के लोग अभद्र टिप्पणी कर माहौल को खराब करने पर लगे हुए हैं। जबकि सिख समाज ने हमेशा देश के लिए कुर्बानियां दी हैं। हर कौम का सहयोग किया है। सिख समाज सभी धर्मों का सम्मान करता है। उधर थाना सदर की एसएचओ कुसुम बाला ने बताया कि आरोपी गौरव के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद आरोपी को छापेमारी कर मंगलवार रात को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन