फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   ymn crime

जेल से बाहर आकर 20 दिन बाद फिर तोड़े ताले, पुलिस के हत्थे चढ़ा

Thu, 03 Mar 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो यमुनानगर
अमर उजाला ब्यूराो यमुनानगर Updated Thu, 03 Mar 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
ymn crime
 चोरी की सजा काट कर जेल से बाहर आए चोर ने 20 दिन बाद फिर से चोरी की वारदात को अंजाम दिया। दो महीने में ही चोर ने एक-दो नहीं, बल्कि एक के बाद एक दस घरों में चोरी के लिए ताले तोड़ दिए और लाखों का सामान चुरा लिया।
विज्ञापन


लेकिन बुधवार को वह जिला पुलिस के सीआईए स्टाफ के हत्थे चढ़ गया। सीआईए ने दोपहर को चोरी के आरोप में हीरा उर्फ पहाड़ी को गांधी नगर रेलवे फाटक के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरंभिक पूछताछ में ही आरोपी ने दस वारदातों को स्वीकार कर लिया है। पुलिस गुरुवार को उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी। जिसके बाद कई अन्य वारदातों का खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन


सीआईए प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि जगाधरी निवासी हीरा उर्फ पहाड़ी को गिरफ्तार किया है। जिसे गुरुवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरंभिज पूछताछ में ही हीरा ने फर्कपुर व शहर थाना अंतर्गत दस चोरियों को स्वीकार किया है। हीरा को कोर्ट से रिमांड पर लिया जाएगा और उससे चोरी का माल बरामद किया जाएगा। जिला प्रवक्ता ने बताया कि क्षेत्र में लगातार चोरियों बढ़ रही थी। जिस पर संज्ञान लेते हुए एसपी ने चोरियों की इन वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष टीम का गठन किया था। जिसका जिम्मा सीआईए इंचार्ज नरेंद्र कुमार को दिया गया था। सीआईए निरीक्षक ने बुधवार को हीरा को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


12 दिसंबर को जेल से बाहर आया था
पुलिस रिकार्ड के मुताबिक जगाधरी निवासी हीरा उर्फ पहाड़ी पर पहले ही चोरी के 87 मुकद्दमे दर्ज हैं और बीती 12 दिसंबर 2015 को ही जेल से बाहर आया है। इसके कुछ दिन तक वह ठीक रहा, लेकिन 31 दिसंबर 2015 को उसने चौधरी कालोनी स्थित सूने घर में ताले तोड़ कर चोरी को अंजाम दिया। इसके बाद यमुनानगर थाना शहर व थाना फर्कपुर क्षेत्र में करीब दस से अधिक चोरी की हैं। हीरा ने दस घरों में चोरी की वारदात की कबूल की है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक रिमांड के दौरान हीरा से और भी पूछताछ की जाएगी, जिससे चोरियों का ये आंकड़ा अभी और भी बढ़ सकता है।

अकेले ही करता था सारी चोरी:
सूने घरों में चोरियां हीरा अकेले ही करता है। पुलिस जांच में सामने आया है कि हीरा का कोई अन्य साथी नहीं है। वह अधिकतर सूने घरों को ही निशाना बनता था और अकेले ही पूरी वारदात को अंजाम देता था। वह दिन में सूने घर को देखता था और घर व आस पास के पूरे क्षेत्र की रैकी करता था। जिसके बाद रात को चोरी को अंजाम देता था। वह बहुत ही शातिर है और अधिकतर फर्कपुर, आजाद नगर, गांधी नगर व यमुनानगर शहर के क्षेत्र में चोरी करता था। क्योंकि इन क्षेत्रों की उसे अच्छी से जानकारी है और यहां से भागने के सारे रास्तों को जानता है।


25 साल से कर रहा है चोरियां, जुए में गंवाता है सारी रकम:
जिले में 97 से अधिक चोरियों को अंजाम देने वाला हीरा पेशेवर चोर है। पुलिस की जांच के मुताबिक 41 वर्षीय हीरा करीब 25 साल से चोरियां कर रहा है। उसे जुआ खेलने की लत है और चोरियों का सारा माल जुआ में ही गंवाता है। इस दौरान पुलिस कई बार उसे गिरफ्तार भी कर चुकी है और वह जेल भी जा चुका है। हालांकि वह कितनी बार जेल जा चुका है, ये हीरा को खुद भी याद नहीं है। पुलिस जांच में सामने आया है कि हीरा की फैमिली का कोई रिकार्ड नहीं है और वह अकेले ही रहता है। दिन भर इधर-उधर घूमता है और कहीं पर भी रात काट लेता है। जहां रुकता था, वहीं आस पास चोरी भी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed