फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamunanagar, youak, susaed

पैसे लौटाने को लेकर तीन लोगों से परेशान कैंटीन संचालक ने जहरीला पदार्थ निगलकर दी जान

Tue, 28 Feb 2017 11:42 PM IST
yamuna nagar beauro
yamuna nagar beauro Updated Tue, 28 Feb 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
yamunanagar, youak, susaed
h - फोटो : amar uajala, yamuna nagar
शहर के बागड़ी मोहल्ले में मंगलवार तड़के कैंटीन संचालक ने जहरीला पदार्थ निगल जान दे दी। कैंटीन संचालक के तकीया के नीचे से 50 रुपये के स्टांप पेपर पर लिखा हुआ सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने रेलवे में नौकरी के नाम उसके अकाउंट में जमा करवाए पैसे लौटाने की धमकियां देने वाले तीन लोगों को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। सुसाइड नोट व मृतक के भाई राजकुमार की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर लिया है।
विज्ञापन

शहर के बागड़ी मोहल्ला निवासी ललित मोहन बडशामी गांव में स्थित प्लाइवुड में दो साल से कैंटीन चलाता था। सोमवार शाम करीब चार बजे वह बडशामी से घर आया था। ललित मोहन के भाई राजकुमार ने बताया जब उसका भाई कैंटीन से घर लौटा तो वह परेशान था। दोनों भाईयों ने मिलकर खाना गया। सोमवार रात के भोजन के बाद दोनों अपने अपने कमरे में सोने चले गए। मंगलवार तड़के करीब तीन बजे उसका भाई अपने कमरे से छत पर बने कमरे में सोने के लिए चला गया। इस बीच उसकी भाभी कमरे में आई। उसने उससे उसका हाल जाना तो उसने कहा कि वह परेशान है, इसलिए इस कमरे में आया है। इसके बाद वह नीचे अपने कमरे में चली गई। इसके कुछ देर बाद वह (राजकुमार) खुद ऊपर आ गया। उसने देखा कि उसका भाई ललित मोहन हिल नहीं रहा है। वह बेसुध पड़ा हुआ है। उसने तुरंत प्राइवेट एंबुलेंस को बुलाया। एंबुलेंस से उसे चिकित्सक के पास ले गए। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस बीच उसे घर से भाभी का फोन आया कि ललित मोहन के तकिया के नीचे से सुसाइड नोट मिला है। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


स्टांप पेपर पर लिखा आत्महत्या करने का कारण
ललित मोहन ने मरने से पहले 50 रुपये के स्टांप पेपर पर आत्महत्या करने का कारण लिखा है। स्टांप पेपर में लिखा है कि वह अपने होश हवास में लिख रहा है कि उसकी मौत के जिम्मेदार श्याम सुंदर पुरी कालोनी निवासी सुरेश कुमार, रादौर निवासी आजाद सिंह, नाचरौन निवासी किरणपाल है। एक युवक को रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर इन लोगों ने उसके खाते में फरवरी 2015 में दो लाख रुपये मंगवाए थे। बाद में ये पैसे उन्होंने उससे अनिल नाम के युवक को दिलवा दिए थे। इन पैसों को उसने अपने लिए इस्तेमाल नहीं किया। जबकि उक्त लोग उसे पर रकम इस्तेमाल करने का आरोप लगा रहे थे। साथ ही झूठे मामले में फंसाने की धमकी दे रहे थे। सुरेश नाम के व्यक्ति को वह कभी मिला तक नहीं है। लेकिन सुरेश ने उस पर झूठा मामला बनवाने का दबाव बनाया। इन सब से परेशान होकर वह मौत को गले लगा रहा है। यह लोग उसकी मौत के जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुन्ना भट्टी के नजदीक जहरीला पदार्थ निगलने से हुई व्यक्ति की मौत की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। व्यक्ति के तकिये के नीचे से सुसाइड नोट मिला है। पैसों के लेनदेन को लेकर व्यक्ति ने आत्महत्या की है। सुसाइड नोट में तीन लोगों को अपनी मौत का जिम्मेवार ठहराया है। तीनों पर केस दर्ज कर लिया गया है।
- एएसआई हरदयाल सिंह, जांच अधिकारी, थाना शहर यमुनानगर।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed