फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Yamunanagar: Two SITs formed to investigate poisonous liquor case

Yamunanagar: जहरीली शराब मामले की जांच के लिए दो एसआईटी गठित, सात आरोपी हो चुके गिरफ्तार

Tue, 14 Nov 2023 04:45 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 14 Nov 2023 04:45 PM IST
सार

पुलिस ने जांच के लिए जो दो एसआईटी बनाई है उनके इंचार्ज डीएसपी यमुनानगर राजेश व डीएसपी हेड क्वार्टर कंवलजीत सिंह होंगे। डीएसपी राजेश थाना फर्कपुर में दर्ज एफआईआर की जांच करेंगे।

विज्ञापन
Yamunanagar: Two SITs formed to investigate poisonous liquor case
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के यमुनानगर में जहरीली शराब पीने से 22 लोगों की मौत हो चुकी है। शराब मामले में थाना फर्कपुर व थाना छप्पर में केस भी दर्ज हो चुके हैं। इन दोनों मामलों की जांच के लिए एसपी गंगाराम पूनिया ने दो एसआईटी बनाई है। एक एसआईटी थाना फर्कपुर और दूसरी थाना छप्पर में दर्ज केस की जांच करेंगी। उधर, जहरीली शराब प्रकरण मामले मेंगिरफ्तार सात आरोपियों में से छह का रिमांड 15 नवंबर को खत्म होगा।

विज्ञापन


बुधवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। मामले में कई गिरफ्तारियां होनी बाकी हैं, ऐसे में पुलिस उन्हें दोबारा रिमांड पर ले सकती है। सात आरोपियों में मंडेबरी गांव का रमेश उर्फ भिंडी भी था, लेकिन गिरफ्तारी से पहले उसने भी जहरीली शराब पी ली थी। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया। सोमवार को पीजीआई में उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन


पुलिस ने जांच के लिए जो दो एसआईटी बनाई है उनके इंचार्ज डीएसपी यमुनानगर राजेश व डीएसपी हेड क्वार्टर कंवलजीत सिंह होंगे। डीएसपी राजेश थाना फर्कपुर में दर्ज एफआईआर की जांच करेंगे। मंडेबरी, पंजेटो का माजरा, फूंसगढ़ में जहरीली शराब पीने से हुई मौत के केस इसी थाने में दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसआईटी में डीएसपी राजेश के अलावा सीआईए-टू की टीम, फर्कपुर चौकी के इंचार्ज एएसआई मनोज व थाना फर्कपुर की एसएचओ शीलावंती को शामिल किया गया है। जबकि सारन गांव में जहरीली शराब पीने से हुई मौत के बाद थाना छप्पर में मृतक के बेटे कीशिकायत पर केस दर्ज हुआ था।

इस केस की जांच के लिए गठित एसआईटी के इंचार्ज डीएसपी हेड क्वार्टर कंवलजीत होंगे। उनके साथ सीआईए-वन, एसएचओ थाना छप्पर भी होंगे। बिलासपुर क्षेत्र में जो मामले सामने आए हैं उनकी सुपरविजन डीएसपी जगाधरी करेंगे।

गैंगस्टर मोनू राणा का शराब ठेके में था हिस्सा
गिरफ्तार आरोपियों से रिमांड के दौरान हुई पूछताछ में पता चला है कि गैंगस्टर मोनू राणा का फूंसगढ़ स्थित शराब के ठेके में हिस्सा था। अंबाला पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी मोगली दोनों दोस्त हैं। मोनू राणा से मोगली की दोस्ती जेल में हुई थी।


जल्द ही और गिरफ्तारी होंगी: एसपी
यमुनानगर के एसपी गंगा राम पूनिया ने बताया कि इस मामले में अभी कुछ और लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है।गिरफ्तार आरोपियों का रिमांड बुधवार को खत्म होगा। सभी थाना व चौकी प्रभारियों के साथ बैठक की गई है। सभी प्रभारियों को कहा गया है कि उनके एरिया में कोई भी व्यक्ति अवैध रूप से शराब बेचने न पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed