यमुनानगर: दुष्कर्म पीड़िता मंदबुद्धि युवती ने दिया बच्चे को जन्म, पेट दर्द होने पर पिता ले गए थे PGI
पेट दर्द होने पर युवती को पिता पीजीआई ले गया था। युवती ने ऑपरेशन के बाद बच्चे का जन्म दिया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के यमुनानगर के बूड़िया थाना क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म के बाद बिना ब्याही मंदबुद्धि युवती के मां बनने का मामला सामने आया है। युवती ने पीजीआई चंडीगढ़ में ऑपरेशन के बाद बच्चे को जन्म दिया। जच्चा व बच्चा स्वस्थ बताए जा रहे है। युवती का उपचार पीजीआई में चल रहा है।
युवती के साथ दुष्कर्म किसने किया, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस युवती की काउंसलिंग करने के बाद ही स्थिति साफ होने की बात कह रही है। फिलहाल पुलिस ने युवती के पिता की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
एक गांव निवासी व्यक्ति ने बूड़िया पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 26 वर्षीय छोटी बेटी को कानों से कम सुनता है और वह मंदबुद्धि भी है। आठ नवंबर को उसकी बेटी के पेट में दर्द हुआ। उसकी बेटी ने यह बात उसे बताई। जिस पर उसने गांव में ही चिकित्सक से उसे दवाई लाकर दे दी। दो दिन तक वह ठीक रही। दस नवंबर को फिर से दर्द होने लगा। जिस पर वह उसे पीजीआई चंडीगढ़ जांच के लिए लेकर गया।
जहां पर जांच के बाद चिकित्सकों ने बताया कि युवती गर्भवती है। उसके पेट में 30 सप्ताह का बच्चा है। इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उसकी बेटी का ऑपरेशन किया। उसकी बेटी ने एक बेटा को जन्म दिया। उसने बेटी से उसके साथ गलत काम करने वाले के बारे में पूछा, लेकिन वह कुछ नहीं बता सकी। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। बूड़िया पुलिस ने इस शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
बूड़िया थाना प्रभारी पूर्ण सिंह ने बताया कि मामले में अज्ञात पर केस दर्ज किया है। युवती के साथ किसने गलत काम किया, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। इसके लिए युवती की काउंसलिंग की जाएगी। काउंसलिंग के बाद ही युवती से गलत काम करने वाले का पता चल सकेगा।