फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Yamunanagar: Rape victim, retarded girl gave birth to a child

यमुनानगर: दुष्कर्म पीड़िता मंदबुद्धि युवती ने दिया बच्चे को जन्म, पेट दर्द होने पर पिता ले गए थे PGI

Mon, 14 Nov 2022 02:27 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 14 Nov 2022 02:27 AM IST
सार

पेट दर्द होने पर युवती को पिता पीजीआई ले गया था। युवती ने ऑपरेशन के बाद बच्चे का जन्म दिया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है।  

विज्ञापन
Yamunanagar: Rape victim, retarded girl gave birth to a child
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

हरियाणा के यमुनानगर के बूड़िया थाना क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म के बाद बिना ब्याही मंदबुद्धि युवती के मां बनने का मामला सामने आया है। युवती ने पीजीआई चंडीगढ़ में ऑपरेशन के बाद बच्चे को जन्म दिया। जच्चा व बच्चा स्वस्थ बताए जा रहे है। युवती का उपचार पीजीआई में चल रहा है।

विज्ञापन

 

युवती के साथ दुष्कर्म किसने किया, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस युवती की काउंसलिंग करने के बाद ही स्थिति साफ होने की बात कह रही है। फिलहाल पुलिस ने युवती के पिता की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन

 

एक गांव निवासी व्यक्ति ने बूड़िया पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 26 वर्षीय छोटी बेटी को कानों से कम सुनता है और वह मंदबुद्धि भी है। आठ नवंबर को उसकी बेटी के पेट में दर्द हुआ। उसकी बेटी ने यह बात उसे बताई। जिस पर उसने गांव में ही चिकित्सक से उसे दवाई लाकर दे दी। दो दिन तक वह ठीक रही। दस नवंबर को फिर से दर्द होने लगा। जिस पर वह उसे पीजीआई चंडीगढ़ जांच के लिए लेकर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

जहां पर जांच के बाद चिकित्सकों ने बताया कि युवती गर्भवती है। उसके पेट में 30 सप्ताह का बच्चा है। इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उसकी बेटी का ऑपरेशन किया। उसकी बेटी ने एक बेटा को जन्म दिया। उसने बेटी से उसके साथ गलत काम करने वाले के बारे में पूछा, लेकिन वह कुछ नहीं बता सकी। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। बूड़िया पुलिस ने इस शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 


 

बूड़िया थाना प्रभारी पूर्ण सिंह ने बताया कि मामले में अज्ञात पर केस दर्ज किया है। युवती के साथ किसने गलत काम किया, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। इसके लिए युवती की काउंसलिंग की जाएगी। काउंसलिंग के बाद ही युवती से गलत काम करने वाले का पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed