फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamunanagar,police,girl, teasing, arrest

बच्ची से छेड़छाड़ के आरोपी को जेल भेजा

Wed, 27 Jul 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 27 Jul 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
yamunanagar,police,girl, teasing, arrest
 थाना फर्कपुर क्षेत्र अंतर्गत चार साल की बच्ची से छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन


शिवपुरी-ए स्थित निजी प्राइमरी स्कूल संचालिका ने पुलिस शिकायत में बताया कि वह मंगलवार शाम को कुछ सामान लेने के लिए जा रही थी। अमर विहार के पास सुनसान जगह में 25 वर्षीय लड़के ने चार साल की बच्ची को उठा रखा था। वह बच्ची उनके स्कूल में नर्सरी कक्षा में पढ़ती है। बच्ची बहुत बुरी तरह रो रही थी, जबकि युवक उसके साथ गलत व्यवहार कर रहा था।
विज्ञापन


वह युवक के पास पहुंची तो आरोपी वहां पर बच्ची को छोड़ कर फरार हो गया। उसने बच्ची की मां को बुलाया और बच्ची से पूछताछ की। बच्चे ने भी बताया कि युवक उसके गलत हरकत कर रहा था। इसकी शिकायत देर शाम गांधी नगर चौकी में दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी संदीप के खिलाफ 10 पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, गांधी नगर चौकी इंचार्ज भूपेंद्र सिंह राणा ने बताया कि आरोपी को देर शाम ही गिरफ्तार कर लिया था। बुधवार सुबह आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed