फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Yamunanagar police caught tractor trolley full of urea fertilizer

Yamunanagar: पुलिस ने पकड़ी यूरिया खाद से भरी ट्रैक्टर-ट्राली, 63 बैग बरामद, चालक गिरफ्तार

Sat, 13 May 2023 02:40 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 13 May 2023 02:40 PM IST
सार

हरियाणा में लगातार हो रही रेड के बाद भी कृषि में उपयोग होने वाले यूरिया की तस्करी रूकने का नाम नहीं ले रही। पिछले कुछ माह के आंकड़े उठाकर देखे जाएं तो हर सप्ताह ही रेड हो रही है। जिसमें काफी मात्रा में यूरिया पकड़ा जा रहा है। 11 मई को थाना सदर यमुनानगर पुलिस ने यूरिया से भरी महिंद्रा पिकअप को पकड़ा था।

विज्ञापन
Yamunanagar police caught tractor trolley full of urea fertilizer
पुलिस ने पकड़ी ट्रैक्टर-ट्राली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यमुनानगर के थाना बूड़िया पुलिस ने शुक्रवार देर रात सुघ के पास यूरिया बैग से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ी। ट्राली में यूरिया के 63 बैग थे। कृषि एवं कल्याण विभाग के अधिकारियों ने यूरिया के सैंपल लिए हैं। सैंपल को जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। अंदेशा जताया जा रहा है कि इस यूरिया को किसी फैक्टरी में ग्लू बनाने के लिए सप्लाई किया जाना था। कृषि विभाग के विषय विशेषज्ञ हरीश पांडेय ने थाना बूड़िया पुलिस को शिकायत देकर आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए लिखा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दो दिन में यूरिया पकड़े जाने का यह दूसरा मामला है।

विज्ञापन


 ट्रैक्टर-ट्राली में यूरिया के 63 बैग बरामद
विषय विशेषज्ञ हरीश पांडेय ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि थाना बूड़िया पुलिस ने सुघ के पास से यूरिया खाद से भरी एक ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़ा है। वह थाना बूड़िया में पहुंचे तो उन्हें थाना प्रभारी ने बताया कि जो ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ी थी उसे पुलिस लाइन में खड़ा किया गया है। वह सब इंस्पेक्टर निर्मल सिंह के साथ पुलिस लाइन में गए। वहां जांच करने पर पाया कि  ट्रैक्टर-ट्राली में यूरिया के 63 बैग थे। यह यूरिया खेती में प्रयोग होने वाला था। जांच में पाया कि यूरिया चंबल फर्टिलाइजर एंड केमिकल लिमिटेड गडेपाल जिला कोटा राजस्थान निर्मित था। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक जिले के गांव कैत मंडी निवासी सोहेब को भी गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यूरिया के सैंपल लेकर थाने में आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई के लिए शिकायत दी। पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


नहीं रूक रही यूरिया की तस्करीः
लगातार हो रही रेड के बाद भी कृषि में उपयोग होने वाले यूरिया की तस्करी रूकने का नाम नहीं ले रही। पिछले कुछ माह के आंकड़े उठाकर देखे जाएं तो हर सप्ताह ही रेड हो रही है। जिसमें काफी मात्रा में यूरिया पकड़ा जा रहा है। 11 मई को थाना सदर यमुनानगर पुलिस ने यूरिया से भरी महिंद्रा पिकअप को पकड़ा था। पिकअप में यूरिया के 43 बैग थे। दरअसल खेती में प्रयोग होने वाले नीम कोटेड यूरिया पर सरकार द्वारा सब्सिडी दी जाती है। अन्य किसी कार्य के लिए इस यूरिया का प्रयोग नहीं किया जा सकता। जबकि प्लाईवुड फैक्टरियों में ग्लू बनाने के लिए टेक्निकल ग्रेड यूरिया होता है। नीम कोटेड यूरिया व टेक्निकल ग्रेड यूरिया के रेट में करीब 2700 रुपये का अंतर है। इसलिए रुपये बचाने के लिए नीम कोटेड यूरिया की तस्करी की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed