{"_id":"5798fa2c4f1c1b144621e3e5","slug":"yamunanagar-police-bijli-nigam-camera-je","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चोरी की वीडियो बना रहे कर्मियों का तोड़ा कैमरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली चोरी की वीडियो बना रहे कर्मियों का तोड़ा कैमरा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौधरी कॉलोनी में बिजली चोरी की वीडियो बना रहे जेई व अन्य कर्मचारियों के साथ दो महिलाओं व चार युवकों ने अभद्र व्यवहार किया। उनका कैमरा तोड़ दिया। पुलिस ने निगम के एसडीओ की शिकायत पर एक महिला को नामजद करते हुए छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
बिजली निगम के मॉडल टाउन सब डिवीजन के एसडीओ सुखविंद्र सिंह ने शहर थाना में दी शिकायत में बताया कि मंगलवार रात को जेई सत्यपाल सिंह के नेतृत्व में जेई सतीश कुमार और एएफएम रसपाल की टीम रात करीब नौ बजे चौधरी कॉलोनी में पहुंची थी। यहां एक घर में मेन लाइन से कुंडी लगाकर बिजली की चोरी की जा रही है। टीम ने बिजली चोरी की वीडियो बना रही थी तो दो महिलाएं व चार युवकों ने विरोध शुरू कर दिया। उनका कैमरा छीनकर तोड़ दिया। बिजली कर्मियों से अभद्र व्यवहार भी किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी वहां से फरार हो गए।
रामपुरा चौकी प्रभारी ऋषिपाल ने बताया कि चौधरी कॉलोनी निवासी पूजा को नामजद करते हुए एक अन्य महिला व चार अज्ञात युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर लिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इससे पहले 18 नवंबर को फतेहपुर में बिजली चोरी की वीडियो बना रहे एसडीओ और जेई से मारपीट की गई थी। वहीं उनका कैमरा भी तोड़ दिया गया था। इससे पहले भी कई बार अधिकारियों के साथ ऐसी घटनाएं हुई।