{"_id":"592b1c944f1c1bf114bdb09d","slug":"yamunanagar-marpit-to-mamle","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट के दो मामलों में डेढ़ दर्जन लोगों पर केस दर्ज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट के दो मामलों में डेढ़ दर्जन लोगों पर केस दर्ज
yamunanagar beuro
Updated Mon, 29 May 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग दो स्थानों पर हुई मारपीट में पुलिस ने डेढ़ दर्जन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसमें दो लोग घायल हो गये। दोनों ही मामलों में अभी किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
शाहपुर निवासी योगेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार देर शाम साढ़े सात बजे के करीब वह गांव शेरपुर के बस स्टैंड पर खड़ा हुआ था। इस दौरान वहां पर अमन व दीनू नाम के दो युवक अपने अन्य साथियों के साथ पहुंचा और किसी बात को लेकर उससे कहासुनी करने लगा। उसने विरोध जताया तो आरोपियों ने उस पर डंडो व सरियों से हमला कर घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास के अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से भाग गए। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने योगेश की शिकायत पर आरोपी अमन, दीनू, तनिश, रियाज बाबू, बिट्टू, जूनैद व इंदरजीत को नामजद करते हुए पांच अन्य के खिलाफ मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया।
उधर, कैंप निवासी राकेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पिछले कुछ दिन से उसकी कालोनी के राजकुमार के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी चल रही थी।
शुक्रवार देर शाम वह अपने घर के पास खड़ा हुआ था। वहां पर आरोपी राजकुमार अपने अन्य साथियों को लेकर वहां पहुंच गया और उससे पुरानी बात को लेकर कहासुनी करने लगा। आरोपियों ने उसे डंडो से पीटकर घायल कर दिया। शोर सुनकर लोगों ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों से उसे छुड़वाया। पुलिस ने राकेश की शिकायत पर आरोपित राजकुमार, राजन भाटिया, राका, मितवा व सत्यम को नामजद करते हुए दो अन्य के खिलाफ मारपीट के आरोप में मामला दर्ज कर लिया।