{"_id":"9d8b11e6665e082008420eaa623b0c4a","slug":"yamunagar-news-hindi-news-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने व्यक्ति से बाइक व नकदी छीनी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने व्यक्ति से बाइक व नकदी छीनी
ब्यूरो/अमर उजाला /यमुनानगर
Updated Fri, 13 Nov 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजेवाला के पास अराईयांवाला नहर पुल पर तीन युवक एक व्यक्ति से बाइक और 16 हजार की नकदी छीन फरार हो गए। व्यक्ति उत्तराखंड के सेलाकुई से हथनीकुुंड होते हुए अपने घर किशनपुरा लौट रहा था। खिजराबाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का मुआयना कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
गांव किशनपुरा निवासी कमल कुमार हिमाचल के पांवटा साहिब में परमेश्वरी महामाया फैक्ट्री में काम करता है। वह अपनी सैलरी लेकर सेलाकुई से शाम को वह घर किशनपुरा लौट रहा था। हथनीकुंड होते हुए ताजेवाला से पश्चिमी नहर किनारे अराईयांवाला पुल पर जैसे ही पहुंचा सड़क किनारे घात लगाए बैठे तीन युवक अचानक सामने आ गए। आरोपियों ने उसे रोक लिया। आरोप है इस दौरान आरोपियों ने उसे धमका कर उसकी जेब से पैसे निकाल लिए। उसके बाद आरोपी उससे बाइक लेकर वहां से फरार हो गए। उसने आरोपियों को पीछा किए, लेकिन नाकामयाब रहे। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। देर शाम तक पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी।