फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamuna nagar, khair, wood, cut

तस्करों ने काटी खैर की लकड़ी

Wed, 23 Nov 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला/ यमुनानगर Updated Wed, 23 Nov 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
yamuna nagar, khair, wood, cut
पानीपत - फोटो : bureau
कलेसर रेंज के बहादुरपुर बीट में सोमवार रात तस्करों ने लाखों रुपये के खैर के पेड़ काट लिए। मामले में वन रक्षक की शिकायत पर थाना खिजराबाद पुलिस में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस को दी शिकायत में वन रक्षक सोनू ने बताया कि बीती रात वह गश्त पर थे।
विज्ञापन


इस दौरान उन्हें गांव बहादुरपुर के पास पश्चिमी यमुना नहर के किनारे श्मशान घाट के पास से कुछ खैर के कटे पेड़ों के अवशेष मिले। अवशेष मिलने पर जांच में पाया कि वहां से खैर के लगभग 18 पेड़ काटे गए है। इसकी सूचना वन रक्षक कर्मी ने वन राजिक अधिकारी को दी।
विज्ञापन


बाद में इस बारे थाना खिजराबाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर मौके से खैर की लकड़ी को कब्जे में ले लिया।  थाना प्रभारी विरेंद्र राणा ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जगाधरी स्थित प्लाईवुड फैक्ट्री से मिले खैर के 46 पीस
वन राजिक अधिकारी हरिकांत शर्मा ने बताया कि बहादुरपुर से जो खैर की लकड़ी काटी गई है। इसमें खैर के 46 पीस बरामद हुए है, जिनका वजन लगभग 30 क्विंटल है और ढाई लाख के आसपास इसकी कीमत है। उन्होंने कहा कि बहादुरपुर से जो खैर कटा है,


वो जगाधरी स्थित एक प्लाईवुड की बंद पड़ी फैक्ट्री से बरामद किया गया है। वन विभाग की ओर से फैक्ट्री मालिक के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई है और इसी कड़ी से बड़े खैर तस्कर भी पकड़ में आएंगे। जहां से खैर बरामद किया गया हैं, उस फैक्ट्री को विभाग की ओर से सीज कर दिया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed