{"_id":"5872869c4f1c1b6529ba842e","slug":"yamuna-nagar-five-lapta","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिक लड़की सहित पांच लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिक लड़की सहित पांच लापता
amar ujala beuro yamunanagar
Updated Mon, 09 Jan 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
अलग-अलग स्थानों से एक नाबालिक लड़की व दो युवतियों समेत पांच लोग संदिग्ध हालत में लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। परिजनों ने अज्ञात लोगों पर उन्हें अगवा करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ अगवा करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया।
मुस्तफाबाद निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत चार जनवरी को उसकी नाबालिग बेटी संदिग्ध हालत में घर से लापता हो गई। काफी तलाश की मगर उसके बारे में कुछ पता नहीं चला। आशंका जताई कि किसी ने जबरदस्ती उसे अगवा कर लिया है। पुलिस ने मायाराम की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण के आरोप में मामला दर्ज कर लिया। उधर, सहारनपुर निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत तीन जनवरी को उसकी बेटी यमुनानगर में किसी काम से आई थी। इसके बाद वह वापस नहीं गई। उन्हें शक है कि किसी ने उसकी बेटी को यमुनानगर से अगवा कर लिया। वहीं, दड़वा निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत चार जनवरी की रात को उसकी पत्नी अचानक लापता हो गई। इसी तरह मंडेबरी निवासी पुरुषोत्तम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत 28 दिसंबर को उसका भाई धर्मसिंह (30) संदिग्ध हालत में लापता हो गया। पुलिस ने पुरुषोत्तम की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ अगवा करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया।