फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamuna nagar, dukan me chori

चार दुकानों से उड़ाई हजारों की नकदी

Sun, 25 Dec 2016 11:40 PM IST
amar ujala beuro yamunanagar
amar ujala beuro yamunanagar Updated Sun, 25 Dec 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
yamuna nagar,  dukan me chori
f - फोटो : amar ujala
चोरों ने कस्बे में शनिवार रात शिव चौक व साढौरा मार्ग स्थित चार दुकानों के ताले चटकाये। चोरों ने शटर तोड़ हजारों रुपये की नकदी समेत अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद दुकानदारों की शिकायत पर अज्ञात चोरों पर केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

चोरों ने शिव चौक स्थित गांधी गिफ्ट गैलेरी को निशाना बनाते हुए चोर शटर तोड़ कर दुकान में रखे नोटों के हार व लगभग साठ हजार रुपये की नकदी को ले गए। पुलिस को दी जानकारी में दुकान के मालिक महिंद्र गांधी ने बताया कि वह गुडग़ांव में अपने बेटे के पास गए हुए थे। रविवार सुबह लगभग चार बजे उनके पड़ोसी ने उन्हें फोन पर दुकान का शटर टूटे होने की सूचना दी। मौके पर पहुंचकर पाया कि दुकान से चोरी हुई नकदी व सामान से उनका करीब 80 हजार रुपये का नुकसान हुआ।
विज्ञापन



उधर, साढौरा मार्ग पर टाहली वाले मंदिर के सामने स्थित तायल कंफैक्शनरी, करनैल डेयरी, श्यामलाल कबाड़ी की दुकानों के शटर व ताले तोड़ चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। कंफैक्शनरी के मालिक रविंद्र कुमार व डेयरी के मालिक करनैल ने बताया कि रोज की तरह शनिवार रात वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। रविवार सुबह जब दुकान खोलने के लिए आए तो देखा कि दुकान के शटर का ताला टूटा हुआ हैं। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि चोर उनकी दुकान से कुछ सामान व गल्ले में रखी नकदी को चुरा ले गए, जिससे उनका करीब बीस हजार रुपये का नुकसान हुआ है। इसी तरह कबाड़ी की दुकान से चोर गल्ला चुरा ले गए, किंतु दुकानदार की मानें तो इससे कोई नुकसान नहीं हुआ, चूंकि गल्ला खाली था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सप्ताह में एक दर्जन दुकानों में चोरी से दहशत में दुकानदार
कस्बे के एक सप्ताह में करीब एक दर्जन दुकानों में चोरी की घटनाओं से दुकानदार दहशत में हैं। चोरी की घटनाओं के बढ़ते ग्राफ को देखते हुए कस्बे के लोग डीएसपी बिलासपुर रधधीर सिंह से भी मिलकर चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की गुहार लगा चुके है, बावजूद इसके कस्बे में चोरी की सिलसिलेवार वारदात को अंजाम दिया जा रहा है।




थाना प्रभारी से मिले दुकानदार व जनप्रतिनिधि
बिलासपुर। कस्बे में बढ़ते चोरी की वारदात को देखते हुए रविवार सुबह मार्केट कमेटी चेयरमैन विपिन सिंगला, ब्लॉक समिति सदस्य योगेश मेहंदीरता, सरपंच चंद्रमोहन कटारिया, सुशील मंगला, अशोक झाम, महिंद्र गांधी, रमेश मेहंदीरता सहित क्षेत्र के लोग बिलासपुर थाना प्रभारी नवीन कुमार से मिले। उन्होंने थाना प्रभारी से कहा कि लगभग सात दिनों से रोज दुकानों के शटर व ताले टूटने से दुकानदारों में भय का माहौल है। थाना प्रभारी नवीन कुमार ने दुकानदारों से दो दिन का समय मांगा और कहा कि जल्द चोरों को पकड़ लिया जाएगा। मौके पर महिंद्र गांधी, अशोक झाम, ललित गांधी, रमेश बख्शी, सतीश चुग, रमन धमीजा, साहिल धमीजा, अजैब सिंह, रमेश मेहंदीरता, जितेंद्र कुमार, रविंद्र कुमार, हरीश मेहंदीरता आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed