{"_id":"582a0b5f4f1c1b7c228fe451","slug":"yamuna-nagar-acciden-3-yuvak-mre","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने बाइक सवार तीन दोस्तों को कुचला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक ने बाइक सवार तीन दोस्तों को कुचला
amar ujala beuro yamunanagar
Updated Tue, 15 Nov 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साढौरा कालाअंब रोड पर रसूलपुर के नजदीक ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन दोस्तों की मौत हो गई। तीनों दोस्त कालाअंब स्थित एक फैक्ट्री में कार्यरत थे। मृतकों में एक युवक कुरुक्षेत्र के गांव बुआबी का रहने वाला था। जबकि दो युवक उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के निवासी थे। पुलिस ने तीनों युवकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है।
मामले में आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में केस दर्जकर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार कुरुक्षेत्र के गांव बुआबी का निवासी बलविंद्र (31) कालाअंब स्थित एक फैक्ट्री में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर तैनात था। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ निवासी किशनलाल उर्फ राकेश (20) और नीरज (20) भी उसी फैक्ट्री में कार्यरत थे। तीनों दोस्त फैक्ट्री के नजदीक ही क्वार्टरों में रहते थे। रविवार शाम को तीनों दोस्त किसी काम से साढौरा आए थे। काम समाप्त कर देर शाम तीनों दोस्त वापस फैक्ट्री में लौट रहे थे। तीनों दोस्त एक बाइक पर सवार थे। जब वे बाइक पर साढौरा कालाअंब रोड से जा रहे थे तो गांव रसूलपुर के नजदीक सामने से तेज गति से आ रहे ट्रक ने उन्हे टक्कर मार दी।
ट्रक की चपेट में आने से बलविंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि किशनलाल व नीरज को साढौरा के स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। जहां किशनलाल ने दम तोड़ दिया। जबकि नीरज को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। लेकिन ट्रॉमा सेंटर में भी डाक्टरों ने उसकी हालत बिगड़ती हुई देख पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
साढौरा एसएचओ सचिन का कहना है कि मामले में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्जकर लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। फिलहाल तीनों युवकों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।