फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamuna nagar, 15 lakh, arrest

पहले रेप के केस में कांस्टेबल को फंसाया, फिर मांगे 15 लाख

Thu, 23 Mar 2017 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर।
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर। Updated Thu, 23 Mar 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
थाना छप्पर के कांस्टेबल पर दुष्कर्म का केस दर्ज करवा कर उससे 25 लाख रुपये मांगने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला अपनी बहन व बहनोई के साथ पुलिसकर्मी से एक लाख रुपये ले रही थी। पुलिस ने बुधवार को तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

जिला अंबाला के थाना शहजादपुर के गांव कोड़वा कलां निवासी छप्पर निवासी महिला ने 14 मार्च को महिला थाना में शिकायत दी थी कि उसका कई साल पहले अपने पति के साथ तलाक हो गया था। इसी दौरान उसकी मुलाकात थाना छप्पर के एक कांस्टेबल से मुलाकात हुई। दोनों मिलने लगे। महिला ने आरोप लगाया था कि हरीराम ने उसके साथ शादी करना चाहता है। शादी का आश्वासन देकर कांस्टेबल ने कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए। शिकायत मिलने के बाद महिला थाना पुलिस ने कांस्टेबल हरीराम के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया था। कांस्टेबल ने अपने पिता को बताया महिला दुष्कर्म का केस वापस लेने की एवज में 25 लाख रुपये मांग रही है। उन्होंने इस बारे में महिला से बात की। बातचीत के बाद सौदा 15 लाख रुपये में तय हो गया। कांस्टेबल के पिता ने बताया वह एक लाख रुपये पहले देंगे। बाकी रकम का इंतजाम होने के बाद उसे दे दी जाएगी। उन्होंने महिला को एक लाख रुपये देने के लिए छप्पर में बुलाया था। इस दौरान उन्होंने महिला को सबक सिखाने के लिए एसपी को शिकायत कर दी। पुलिस ने महिला को रुपये के साथ पकड़ने की योजना बनाई।
विज्ञापन

मंगलवार रात महिला अपनी बहन व बहनोई को साथ लेकर रुपये लेने छप्पर पहुंची। जैसे ही कांस्टेबल के पिता ने एक लाख रुपये महिला को दिए तो गठित टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बुधवार दोपहर तीनों को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि महिला पर इससे पहले भी रेप केस में एक व्यक्ति को फंसा कर उससे पैसे ऐंठ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed