{"_id":"62c05d93ace40202b34d806c","slug":"wood-smugglers-ran-away-after-beating-up-a-forest-guard-in-yamunanagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर: वन रक्षक से मारपीट कर खैर की लकड़ी से भरी कार छुड़ा भागे तस्कर, सड़क किनारे उतरने पर फंसी कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यमुनानगर: वन रक्षक से मारपीट कर खैर की लकड़ी से भरी कार छुड़ा भागे तस्कर, सड़क किनारे उतरने पर फंसी कार
Sat, 02 Jul 2022 08:30 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, छछरौली, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, छछरौली, यमुनानगर (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 02 Jul 2022 08:30 PM IST
सार
खैर की तस्करी कार से की जा रही थी। भागते हुए सड़क किनारे उतरने पर कार फंस गई। वन रक्षक ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
वन रक्षकों द्वारा पकड़ी गई खैर की लकड़ी से भरी कार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के यमुनानगर में छछरौली क्षेत्र के कांसली चौकी पर नाका लगाकर पकड़ी खैर से भरी कार को तस्करों ने वन रक्षक से मारपीट कर छुड़ा लिया। भागते हुए कार सड़क किनारे फंस गई। जिसके बाद आरोपी तस्कर कार से उतरकर फरार हो गए। कलसिया रेंज के कर्मचारियों ने कार को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
वन रक्षक ने खैर तस्करी के दो आरोपियों के खिलाफ प्रतापनगर पुलिस को शिकायत दी है। जिसमें आरोपियों पर जंगल से खैर की लकड़ी चोरी करने, वन कर्मचारी के साथ मारपीट करने व सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाया है। प्रतापनगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
चिक्कन बीट इंचार्ज वनरक्षक देवव्रत ने बताया कि उनको सूचना मिली थी कि चिक्कन जंगल से स्विफ्ट कार में खैर की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही उसने कांसली चौकी पर नाकाबंदी कर जांच शुरू कर दी है। थोड़ी देर बाद चिक्कन की तरफ से एक कार आती दिखाई दी।
विज्ञापन
उसने कार को रोककर जब खिड़की खोली तो अंदर खैर की लकड़ी भरी हुई मिली। इसी दौरान वहां पर एक अन्य युवक और पहुंच गया जो उनके साथ गाली-गलौज, मारपीट व हाथापाई करने लगा। आरोपियों ने कहा कि कार को छोड़ दे वरना उसे जान से मार देंगे। इस दौरान एक व्यक्ति ने उसे पकड़ लिया। जिसके बाद कार चालक कार लेकर मौके से भागने में कामयाब हो गया।
उसके तुरंत बाद वह भी बाइक लेकर कार के पीछे चल पड़ा। कुछ दूरी पर चलने के बाद कार अनियंत्रित होकर बनियावाला सड़क के किनारे उतर गई। सड़क किनारे कार फंसने पर आरोपी उससे उतरकर फरार हो गया। उन्होंने कार को कब्जे में लेकर छछरौली रेंज कार्यालय में पहुंचाया और चिक्कन निवासी दो लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत दी।
प्रतापनगर थाना के एडिशनल इंचार्ज चरणजीत सिंह का कहना है कि वन रक्षक की शिकायत आई है। मामले में चिक्कन निवासी असलम व शरीफ के खिलाफ खैर तस्करी, मारपीट व सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।