फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   woman, team, come to, yamunanagae, chairperson

वुमन ट्रैफिकिंग मामले की जांच के लिए महिला आयोग की चेयरपर्सन पहुंचीं यमुना नगर

Sat, 06 May 2017 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत। Updated Sat, 06 May 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
woman, team, come to, yamunanagae, chairperson
यमुनानगर - फोटो : यमुनानगर
यमुनानगर। पति के छोड़े जाने के बाद दो भाईयों और उनके पिता पर अपनी खरीद-फरोख्त का आरोप लगाने वाली महिला का मामला हरियाणा राज्य महिला आयोग तक पहुंचा, तो मामले की जांच करने के लिए हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन कमलेश पांचाल शुक्रवार को जिला सचिवालय पहुंचीं। उन्होंने पीड़िता से बातचीत कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। महिला आयोग चेयरपर्सन ने डीएसपी उषा कुंड, महिला थाना प्रभारी और अन्य पुलिस अधिकारियों को इस मामले में हर पहलू से जांच करने के आदेश दिए। वहीं लापरवाही करने वाले अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन कमलेश पांचाल ने पीड़ित महिला से बात कर मामले की सच्चाई जानी। पांचाल ने मौके पर मौजूद डीएसपी उषा कुंडू, महिला थाना प्रभारी कुलबीर कौर, बुडिय़ा थाना प्रभारी देेवेंद्र कुमार को सख्त निर्देश दिए कि मामले की तह तक जाकर हर पहलू की जांच की जाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इस मामले में किसी भी अधिकारी ने कोई लापरवाही बरती तो उसके खिलाफ मैं कार्रवाई करूंगी। चेयरपर्सन पांचाल ने कहा कि आयोग के पास महिलाओं के साथ हो रहे अपराध के बहुत से मामले सामने आते हैं। उसमें वुमन  ट्रैफिकिंग, घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न और रेप जैसे कई केस सामने आए हैं, कुछ मामले मीडिया के माध्यम से सामने आते हैं उस पर तुरंत कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन


वस्तु नहीं है महिला
पांचाल ने कहा कि महिलाओं के प्रति अपराध को रोकने के लिए पुरुषों को भी मानसिकता बदलनी होगी, क्योंकि कई मामले ऐसे आते है की महिला को पति द्वारा छह महीने रखकर फिर छोड़ दिया जाता है। ऐसे में महिला लाचार हो जाती है। महिला कोई इस्तेमाल करने की वस्तु नहीं है इसलिए आयोग दिन रात महिलाओं के हित के लिए काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह मामला आया था सामने  
हरियाणा, हिमाचल और उत्तरप्रदेश के सीमावर्ती जिलों में चल रहा वुमन ट्रैफिकिंग का एक मामला सामने आया था, जिसमें छछरौली के एक गांव में शादी के नाम पर बिन मां-बाप की एक महिला की खरीद-फरोख्त की गई थी। छछरौली के एक गांव का एक परिवार मुजफ्फरनगर से महिला को खरीदकर यहां लेकर आया था। आरोप है कि इसके बाद परिवार में मौजूद दो भाई और उनके पिता उसके साथ शोषण करते थे। इस मामले को पड़ोस की एक युवती ने मीडिया के सामने रखा था। मामला मीडिया में आने के बाद पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया। बाद में पीड़िता भी खुलकर सामने आई और आपबीती सुनाई।


पौंटा साहिब में पुलिस ने दस दिन तक रखा था हिरासत में
पीड़िता ने चेयरपर्सन को यह भी बताया कि पौंटा साहिब क्षेत्र के एक थाने में पुलिस ने उसे झूठे मामले में दस दिन तक हिरासत में रखा था। जबकि बाद में मामला झूठा पाए जाने पर उसे छोड़ दिया गया। महिला का आरोप है कि इस दौरान पुलिस ने उसके साथ मारपीट भी की। आयोग ने पीड़िता से पूछा कि पुलिस कर्मचारी की कोई पहचान है तो पीड़िता ने कहा कि पुलिसकर्मी बिना वर्दी के थाने में तैनात थे। इस मामले में महिला आयोग ने संज्ञान लेते हुए कहा कि हिमाचल सरकार को इस बारे में लिखा जाएगा कि इस मामले में उचित कार्यवाही हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed