फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   woman consumed poison in police station in Yamunanagar

Yamunanagar: कार्रवाई न होने से तंग महिला ने थाने में खाया जहर, थाना प्रभारी ने थाने में घटना से किया इंकार

Mon, 22 May 2023 08:57 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 22 May 2023 08:57 PM IST
सार

महिला बोली कि पुलिस में झूठी शिकायत कर उसे और उसके भाइयों को एक महिला परेशान कर रही है, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। वहीं महिला थाना प्रभारी ने थाने में जहर निगलने की घटना से इंकार किया है।

विज्ञापन
woman consumed poison in police station in Yamunanagar
अस्पताल में उपचाराधीन महिला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के यमुनानगर में शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज एक महिला के फर्कपुर थाने में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने के प्रयास का मामला सामने आया है। आनन फानन महिला को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन


पुलिस पर सुनवाई न करने का लगाया आरोप
महिला का कहना है कि एक महिला उसके भाइयों के खिलाफ लगातार झूठी शिकायत कर परेशान कर रही है, जिसकी वजह से पुलिसवाले उन्हें बार-बार थाने में बुला रहे हैं। जबकि उसकी दी गई शिकायत पर पुलिस सुनवाई नहीं कर रही है। इससे आहत होकर उसने जहर खाया है। फिलहाल महिला की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शिवपुरी-बी निवासी मोनिका का कहना है कि उसका पति तजिंदर जगाधरी वर्कशॉप में प्राइवेट जॉब करता है। उनका कॉलोनी की रहने वाली एक महिला से विवाद है। मोनिका का आरोप है कि वह महिला उस पर पति से तलाक लेने का दबाव बना रही है। जब वह उसकी शिकायत करती है तो वह धमकी दिलवाती है। उसके मोबाइल पर अश्लील फोटो व वीडियो भिजवाती है। यहां तक कि युवकों से उसका पीछा भी कराती है। साथ ही उसके भाइयों को झूठे दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी दे रही है। आरोपी महिला कई बार पैसे की मांग कर चुकी है। उसके भाइयों पर भी आरोपी महिला झूठे आरोप लगाकर शिकायत देती है। मोनिका ने बताया कि उसने आरोपी महिला के खिलाफ गांधीनगर थाने में शिकायत दी थी। वहां से उसकी शिकायत फर्कपुर थाने में ट्रांसफर कर दी गई। आरोप है कि पुलिस उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रही है। बार-बार उन्हें थाने बुलाकर परेशान किया जा रहा है, जिससे तंग आकर उसने आत्मघाती कदम उठाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने घटना से इंकार किया
इस संबंध में थाना प्रभारी फर्कपुर शीलावंती का कहना है कि उनके थाना परिसर में किसी महिला ने कोई जहरीला पदार्थ नहीं खाया है। थाना गांधीनगर से उनके थाने में एक महिला की शिकायत आई है। उस मामले में महिला थाना में आई थी, लेकिन उसने थाना परिसर में कोई जहरीली वस्तु नहीं खाई। महिला की शिकायत की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed