फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   wheat theft

गोदाम से 16 लाख 80 हजार का गेहूं चोरी

Wed, 16 Dec 2015 12:37 AM IST
यमुनानगर/ब्यूरो
यमुनानगर/ब्यूरो Updated Wed, 16 Dec 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

हैफेड के गोदाम से 16 लाख 80 हजार रुपये का सरकारी गेहूं चोरी होने का मामला सामने आया है। हैफेड के डीएम की शिकायत पर बिलासपुर थाने में बिलासपुर हैफेड गोदाम के स्टोर कीपर के खिलाफ चोरी, अमानत में खयानत, धोखाधड़ी व षड़यंत्र रचने का मामला दर्ज किया गया है।


हैफेड गोदाम में गेहूं की चोरी की शिकायत कुछ समय पहले हैफेड के डीएम मदनलाल की ओर से पुलिस अधीक्षक को दी गई थी। इस पर कार्रवाई करते हुए बिलासपुर थाने में बिलासपुर हैफेड के स्टोर कीपर अमरीक सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उस पर गोदाम में रखी 1809 गेहूं की बोरियां चुराने का आरोप लगाया गया है। चोरी हुई गेहूं की कीमत 16 लाख 80 हजार 662 रुपये बताई जा रही है। फिलहाल स्टोर कीपर को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
विज्ञापन




गेहूं चोरी मामले में निलंबित हुए थे डीएम, सेंटर इंचार्ज व स्टोर कीपर
हैफेड के गोदाम में सरकारी गेहूं गायब होने का मामला सितंबर माह में पकड़ा गया था। हैफेड डीएम मदनलाल ने बताया कि 29 सितंबर को हैफेड सेक्रेटरी व हैफेड महाप्रबंधक पंचकुला ने साढ़ौरा व बिलासपुर के हैफेड गोदामों का औचक निरीक्षण किया था। उस दौरान साढ़ौरा गोदाम में सब कुछ ठीक मिला, लेकिन बिलासपुर गोदाम में रखी 2500 बोरियों में से 1809 बोरियां गायब पाई गई थी। इसके बाद हैफेड उच्चाधिकारियों ने जिले के तत्कालीन हैफेड डीएम विकास सांगवान, सेंटर इंचार्ज श्यामलाल व स्टोर कीपर अमरीक सिंह को निलंबित कर दिया। हैफेड की ओर से इसकी विभागीय जांच करवाई गई। जांच पूरी होने के बाद डीएम की ओर से स्टोर कीपर अमरीक सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन-

हैफेड के स्टोर कीपर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नही हुईं है।
जोगिंद्र सिंह, थाना प्रभारी, बिलासपुर थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed