फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Watchman of the godown was killed by hitting him with bricks in Yamunanagar

यमुनानगर: गोदाम के चौकीदार की ईंटों से वारकर की हत्या, CCTV फुटेज में दीवार फांदकर जाता दिखाई दे रहा संदिग्ध

Tue, 11 Apr 2023 12:22 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 11 Apr 2023 12:22 AM IST
सार

सीसीटीवी फुटेज में दीवार फांदकर गोदाम में जाता दिखाई दे रहा बदमाश, चौकीदार चारपाई पर खून से लथपथ पड़ा मिला। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज में अज्ञात व्यक्ति लूट के इरादे से गोदाम में घुसता हुआ कैद हुआ है।

विज्ञापन
Watchman of the godown was killed by hitting him with bricks in Yamunanagar
जांच करती पुलिस। मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के यमुनानगर में जगाधरी की जोगिंद्र विहार कॉलोनी स्थित बबीता इंटरप्राइजेज एसिड केमिकल गोदाम के चौकीदार की ईंटों से वारकर हत्या कर दी गई। सुबह खून से लथपथ चौकीदार अपनी चारपाई पर बेसुध अवस्था में पड़ा मिला। गोदाम मालिक ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे पीजीआई रेफर किया। पीजीआई में डॉक्टर ने उसे मृतक घोषित कर दिया।

विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज में अज्ञात व्यक्ति लूट के इरादे से गोदाम में घुसता हुआ कैद हुआ है। मृतक की पहचान आजमगढ़ के गांव लोधापुर निवासी रवि कश्यप के रूप में हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


अमर विहार निवासी आकाश गोयल ने शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी जोगिंद्र विहार कॉलोनी में खेड़ा पटाका गोदाम के पास बबीता इंटरप्राइजेज के नाम से एसिड केमिकल फैक्टरी है। यहीं उसने ऑफिस व गोदाम बनाया हुआ है। गोदाम में केमिकल के ड्रम, कैनी व टंकियां रखी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात के समय गोदाम की देखरेख के लिए उत्तर प्रदेश के आजमपुर जिले के गांव लोधापुर निवासी रवि कश्यप को चौकीदार लगाया हुआ है। रोज की तरह रविवार रात को वह गोदाम का ताला लगाकर घर चले गए थे। इससे पहले रात आठ बजे चौकीदार रवि कश्यप गोदाम पर आया था। उससे बातचीत करके गोदाम के अंदर जाकर सो गया था।

सुबह करीब नौ बजे वह अपने गोदाम पर आया तो उसने देखा कि चौकीदार रवि घायल अवस्था में खून से लथपथ बेसुध चारपाई पर पड़ा हुआ था। उसके सिर, मुंह व अन्य स्थानों पर चोटें लगी हुई थी। पास में ही खून से सनी ईंट पड़ी हुई थी। उसने तुरंत कंट्रोल रूम में सूचना देकर एंबुलेंस को बुलाया। जिसके बाद वह उसे अस्पताल ले गए।

जहां उसकी हालत गंभीर देख चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया। जब उन्होंने गोदाम में लगी सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो उसमें एक व्यक्ति दीवार फांद कर गोदाम में घुसता हुआ दिखाई दिया। आरोप है कि अज्ञात व्यक्ति ने लूट के इरादे से गोदाम में घुसकर रवि की ईंट मार मारकर हत्या की है।

सूचना मिलने पर शहर जगाधरी प्रभारी जनक राज, बूड़िया गेट चौकी इंचार्ज गुरदयाल सिंह, डीएसपी प्रमोद कुमार और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने मौके से खून से सने कपड़े बरामद किया और मामले की छानबीन की। सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच की। पुलिस ने मामले में हत्या व लूटपाट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


जगाधरी थाना प्रभारी ने बताया कि जोगिंद्र विहार में हुई चौकीदार की हत्या के मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी लूट के इरादे से गोदाम में घुसा और वारदात को अंजाम दिया। परिजनों को सूचित कर दिया गया है। उनके आने पर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed