फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Violent collision of high speed tractor and car, young man died

Accident in Yamunanagar: तेज रफ्तार ट्रैक्टर व कार की जोरदार भिडंत, युवक की मौत, ट्रैक्टर के हुए दो हिस्से

Sat, 29 Jul 2023 07:25 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 29 Jul 2023 07:25 PM IST
सार

जांच अधिकारी शमशेर राणा का कहना है कि चुहड़पुर कलां निवासी युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई है। जिसमें पांच अन्य दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रैक्टर चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Violent collision of high speed tractor and car, young man died
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के यमुनानगर में नेशनल हाईवे पर चुहड़पुर कलां स्कूल के सामने तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली व कार में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार में सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि पांच अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर दो हिस्सों में टूट गया। जबकि कार के परखच्चे उड़ गए। राहगीरों की मदद से घायल युवकों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गावं चुहडपुर कलां निवासी 18 वर्षीय आर्यन अपने दोस्तों के साथ कार में बैठकर छछरौली की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह नेशनल हाईवे पर बने चुहडपुर कलां स्कूल के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनको सामने से टक्कर मार दी। जिसमें कार के परखच्चे उड़ गए और आर्यन की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में अन्य दोस्त भी गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। उनकी मदद से गंभीर रूप से घायल युवकों को अस्पताल में पहुंचाया गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर के भी बीच से टूट कर दो हिस्से हो गए। हादसे में ट्रैक्टर चालक को भी चोट लगी है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed