फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   upallam mol, woodAND, SHOW ROOM, FAIR, thing are barn

उप्पल मॉल के वुडलैंड शोरूम में आग, लाखों का सामान जला

Fri, 03 Feb 2017 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत। Updated Fri, 03 Feb 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
upallam mol, woodAND, SHOW ROOM, FAIR, thing are barn
पानीपत - फोटो : पानीपत
यमुनानगर। उप्पल मॉल स्थित वुडलैंड शोरूम में गुरुवार सुबह आग लग गई। आग लगने का कारण शॉर्टसर्किट बताया जा रहा है। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और शोरूम कर्मचारियों की मदद से करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया।
विज्ञापन



उप्पल मॉल के जीएम खड़क सिंह ने बताया कि शहर के सिमरनजीत ने मॉल में वुडलैंड कंपनी का शोरूम खोला हुआ है। इसमें जूते, जैकेट, बैलेट आदि सामान था। बुधवार रात को शोरूम बंद कर वह घर चले गए। गुरुवार सुबह जब शोरूम खोला तो उन्हें अंदर से कुछ जलने की गंध आई। उन्होंने शोरूम का शटर उठाया तो देखा की अंदर से धुआं निकल रहा था। कुछ ही देर में आग की लपटें दिखाई देने लगीं। धुएं से शोरूम में लगे फायर अलार्म एक्टीवेट होकर बजने लगे। शोरूम संचालक सिमरनजीत सिंह ने बताया कि कर्मचारियों ने वहां रखे अग्निशमन यंत्रों से आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। फिर उन्होंने दमकल विभाग को सूचना दी। कुछ ही देर में दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल कर्मचारियों ने शोरूम कर्मियों की मदद से करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू पा लिया। सिमरनजीत के अनुसार आग लगने से लगभग 10 लाख रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

फायर सेंसर बजने से मची अफरा तफरी
शोरूम में आग लगने के बाद जब फायर सेंसर एक्टीवेट होकर बजने लगे तो पूरे उप्पल मॉल में अफरा तफरी मच गई। सेंसर बजने पर लोग मॉल में आग लगने की बात समझकर भागने लगे। हालांकि, आग लगने से कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed