फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   try to loot ATM

चोरों ने तोड़ा ओबीसी का एटीएम, कैश निकालने में असफल रहे

Wed, 16 Dec 2015 12:45 AM IST
यमुनानगर/ब्यूरो
यमुनानगर/ब्यूरो Updated Wed, 16 Dec 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
 एमएलएन कॉलेज के पास स्थित ओबीसी के एटीएम को तोड़ चोरों ने कैश निकालने का प्रयास किया। चोरों ने एटीएम में लगा सीसीटीवी भी तोड़ दिया। वारदात के समय एटीएम गार्ड बीमार होने के कारण छुट्टी पर था। सुबह टूटा एटीएम देख बैंक कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर डीएसपी हैड क्वार्टर जोगिंद्र शर्मा, डीएसपी अजय राणा, शहर थाना एसएचओ राजीव मिगलानी व सीन आफ क्राइम की टीम पुलिस बल सहित मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच करने के बाद अज्ञात के खिलाफ चोरी के प्रयास का मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन



ओरियंटल बैंक आफ कॉमर्स की एमएलएन कॉलेज के पास स्थित शाखा के पास ही बैंक का एटीएम लगा हुआ है। रोजाना की तरह मंगलवार सुबह जब कर्मचारी बैंक पहुंचे तो उन्हें बैंक पास लगा एटीएम टूटा हुआ नजर आया। कर्मचारियों ने तुरंत बैंक के सहायक प्रबंधक अशोक गुप्ता को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर में अशोक गुप्ता मौके पर पहुंच गए। एटीएम का अगला हिस्सा पूरी तरह टूटा हुआ था। किसी भारी औजार या रॉड से एटीएम को तोड़ा गया था। कुछ देर में ही डीएसपी हैडक्वार्टर जोगिंद्र शर्मा, डीएसपी अजय राणा, एसएचओ राजीव मिगलानी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

इसके बाद सीन आफ क्राइम की टीम को बुलाया गया। टीम के सदस्यों ने एटीएम व एटीएम कक्ष की जांच और और संदिग्ध स्थानों से फिंगर प्रिंट जुटाए। जांच में सामने आया कि एटीएम में कैश सुरक्षित है। पुलिस ने बैंक के सहायक प्रबंधक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी के प्रयास का मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

एटीएम में थे 6.11 लाख रुपये
सहायक मैनेजर अशोक गुप्ता ने बताया कि एटीएम में सोमवार को तीन लाख रुपये कैश डाले गए थे। लगभग सवा तीन लाख रुपये कैश पहले से मशीन में था। कुछ कैश उपभोक्ताओं द्वारा निकाला गया। एटीएम में कुल छह लाख 11 हजार रुपये कैश था। मशीन में कैश बिल्कुल सुरक्षित है। चोरों ने एटीएम का अगला हिस्सा पूरी तरह तोड़ दिया, लेकिन एटीएम की अंदरूनी प्लेट नहीं तोड़ पाये। जिसमें कैश रखा होता है।

बीमारी के कारण छुट्टी पर था एटीएम गार्ड :
सहायक प्रबंधक गुप्ता ने बताया कि एटीएम पर गांव चाहड़ों निवासी मदन लाल को गार्ड के रूप में तैनात किया गया है। सोमवार को बीमार होने के कारण गार्ड छुट्टी पर था।  

सर्दी होते ही बढ़ जाती हैं एटीएम तोड़ने की घटनाएं :
जिले में सर्दी होते ही जहां चोरी, लूट की घटनाएं आम हो जाती है, वहीं एटीएम तोड़ने की घटनाओं में भी इजाफा होता है। पिछली सर्दियों में बदमाशों ने आठ दिसंबर 2014 को रादौर से ट्रैक्टर से एटीएम को उखाड़ लिया था। एटीएम में 22 लाख रुपये की राशि थी। इसके बाद 26 दिसंबर 2014 की रात को गुमथला में ओबीसी की शाखा में चोरी का प्रयास किया था। 15 जनवरी को जठलाना क्षेत्र के गांव नाहरपुर में स्थित एसबीआई के एटीएम को तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया था। इनके अलावा भी बीती सर्दियों में एटीएम तोड़ने की कई घटनाएं हुई थी।


वर्जन
चोरों द्वारा ओबीसी का एटीएम तोड़ने की सूचना पर घटना स्थल का जायजा लिया गया। एटीएम में कैश सुरक्षित है। चोर कैश चुराने में असफल रहे। पुलिस ने अज्ञात पर चोरी के प्रयास का मामला दर्जकर लिया है। चोरों की तलाश की जा रही है।
- जोगिंद्र शर्मा, डीएसपी हैडक्वार्टर यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed