फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   theft wires

बिजली पावर प्रोजेक्ट के स्टोर में सेंध लगाकर तार चोरी

Fri, 29 Jan 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला/यमुनानगर Updated Fri, 29 Jan 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
गांव भुड़कला स्थित बिजली पावर प्रोजेक्ट के स्टोर की दीवार में सेंध लगाकर चोरों ने  60 हजार रुपये की कीमत के बिजली के तार चोरी कर लिए। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भुड़कला स्थित बिजली पावर प्रोजेक्ट के कर्मचारी जयपाल सिंह ने खिजराबाद पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रोजाना की तरह 19 जनवरी की शाम को स्टोर का ताला लगाकर घर चले गए थे। सुबह जब वे पावर प्रोजेक्ट पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि स्टोर की दीवार में सेंध लगी हुई है और अंदर से हजारों रुपये के बिजली के तार गायब है। जांच करने पर पता चला कि चोरों ने स्टोर से कॉपर क्वायल सहित करीब 60 हजार रुपये के बिजली के तार चोरी किए है। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

बॉक्स
अस्पताल के बाहर से बाइक चोरी
रेलवे कालोनी निवासी चरणजीत सिंह ने शहर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार शाम को वह गाबा अस्पताल में अपने परिचित से मिलने के लिए आए थे। उन्होंने अपनी बाइक अस्पताल के बाहर खड़ी की थी। जब वह परिचित से मिलकर वापस आए तो वहां से उसकी बाइक गायब थी। उसने बाइक की काफी तलाश की लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चला। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्जकर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed