{"_id":"e4257bd59b445c88286a95bfd6b9448f","slug":"theft-in-two-houses-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सूने घरों से लाखों रुपये का सामान चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो सूने घरों से लाखों रुपये का सामान चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला/यमुनानगर
Updated Fri, 29 Jan 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
चोरों ने अलग-अलग दो स्थानों पर सूने घर का ताला तोड़कर नगदी व लाखों रुपये के आभूषण व अन्य सामान चोरी कर लिया। पुलिस व सीन आफ क्राइम की टीम ने मौके का मुआयना कर मामले की जांच की। जांच के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मॉडल टाउन कॉलोनी निवासी डॉ. एमएस विश्व मोहनी ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 22 जनवरी की सुबह वह घर का ताला लगाकर सैर करने के लिए निकली थी। जब वह वापस आई तो उसने देखा कि घर के ताले टूटे पड़े हुए थे। घर के अंदर जाकर देखा तो मेज पर रखा उसका पर्स व अन्य सामान गायब था। उसके पर्स में लगभग 70 हजार रुपये की नकदी थी। उसने इसकी शिकायत शहर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
उधर, जगाधरी की गणेश नगर कॉलोनी निवासी कल्पना देवी ने शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 26 जनवरी को किसी काम से परिवार के सदस्यों के साथ किसी काम से बाहर गई थी। जब वह घर वापस लौटी तो घर के कमरे का लगा ताला टूटा हुआ था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर उसने बताया कि चोरों ने घर में रखी नगदी व आभूषण चोरी कर लिए। जिसकी कीमत करीब एक लाख 70 हजार रुपये है। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।