फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   theft in a shop

बेकरी शॉप के ताले तोड़ सवा लाख रुपये की नकदी व अन्य सामान चोरी

Fri, 27 Nov 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला /यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला /यमुनानगर Updated Fri, 27 Nov 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
विश्वकर्मा मौहल्ला निवासी कपिल कुमार ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत
विज्ञापन
में बताया कि उसकी रेलवे रोड पर जनता बेकरी नाम से बेकरी शॉप है। रोजाना की तरह मंगलवार देर शाम को वह और अन्य कर्मचारी दुकान को बंद करके अपने अपने घर चले गए। सुबह जब वे दुकान पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि दुकान के शटर का ताला टूटा हुआ पड़ा था। वह तुरंत शटर को खोल कर दुकान के अंदर गया। उसने देखा कि दुकान के गल्ले खुला पड़ा हुआ था और उसके अंदर रखी सवा लाख रुपये की नगदी गायब थी। वहीं कुछ अन्य सामान गायब पड़ा हुआ था। उसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस और सीन आफ क्राइम की टीम मौके पर पहुंची।

 पुलिस ने संदिग्ध स्थानों की जांच की। वहीं सीन आफ क्राइम की टीम ने टूटे गल्ले, शटर व अन्य स्थानों से फिं गर प्रिंट जुटाए। जब पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच करने लगी तो उसके अंदर से हार्ड डिस्क भी गायब थी। आशंका जताई जा रही है कि चोरों ने सीसीटीवी में कैद वारदात की फुटेज पुलिस व दुकान संचालक के हाथ न लग जाने पर हार्ड डिस्क चोरी की। पुलिस ने दुकान संचालक की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एसआई सुभाष चंद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed