{"_id":"5828b1ff4f1c1b4709b381fe","slug":"theft-atm-cash-ymunanagar-fir","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम से हेराफेरी कर नगदी उड़ाई ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम से हेराफेरी कर नगदी उड़ाई
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
Updated Mon, 14 Nov 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
टीएम
गांव छोटाबंास के युवक के पंजाब नैशनल बैंक के खाते से किसी ने एटीएम कार्ड द्वारा हेरा फेरी कर हजारों रुपये निकाल लिए हैं। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हेराफेरी का मामला दर्ज किया है।
गांव छोटाबांस निवासी जरनैल सिंह बंचल उर्फ रोमी बंचल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पंजाब नैशनल बैंक की रादौर शाखा में खाता है। उसके खाते में 91 हजार 261 रुपए थे। किसी अज्ञात व्यक्ति ने धोखे से उसके खाते से 50 हजार 494 रुपए उड़ा लिए हैं। जिसकी शिकायत उसने पुलिस व पंजाब नैशनल बैंक के मैनेजर से की। उसकी शिकायत के बाद उसके खाते में 22 हजार 498 रुपए डाल दिए गए, जबकि उसके खाते से 50 हजार से अधिक की राशि निकाली गई है। इस बारे थाना रादौर प्रभारी ज्ञानसिंह गुर्जर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। खाते से पैसे उडाने वाले व्यक्ति की तलाश की जा रही है। जिसके बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी।