फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   sumglor,khir, sarpanch,injured

तस्करों का विरोध सरपंच पर पड़ा भारी, धारदार हथियारों से किया घायल

Tue, 27 Dec 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर। Updated Tue, 27 Dec 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 पंचायती जमीन से खैर के पेड़ चोर तस्करी करने वालों को पकडने गए सरपंच पर तस्करों ने धारदार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। वारदात रविवार रात घाड़ क्षेत्र के गांव रामपुर हेडियान के पास वन विभाग के जंगल में हुई। गंभीर हालत में सरपंच को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने सरपंच की शिकायत पर एक को नामजद करते हुए चार अन्यों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
खंड बिलासपुर की पंचायत रामपुर हेडियान के सरपंच निर्मल सिंह ने बताया कि उनके गांव की पंचायती जमीन से कुछ समय से खैर तस्कर खैर की लकड़ी चोरी से काटते लेते हैं। जिसकी वे स्वयं और रामपुर कंबोयान सरपंच जांच पड़ताल कर रहे थे। रविवार देर रात रामपुर कंबोयान सरपंच सोहनलाल के पास फोन आया कि कुछ लोग पंचायती जमीन से लकड़ी काट रहे हैं। सरपंच निर्मल सिंह अपने गांव के पंच राजेश व दो अन्य व्यक्तियों के साथ वहां पहुंचे। इस दौरान रामपुर कंबोयान सरपंच करीब 20 व्यक्तियों के साथ उन्हें बिजली पावर हाउस के पास मिले। इस दौरान उन्हें पास से पेड़ के कटने की आवाज सुनाई दी। तस्करों को पकड़ने के लिए उन्हें घेर लिया। कुछ तस्करों ने सरपंच पर तेज धारदार हथियार से हमला कर भागने लगे। इस दौरान राजेश ने उसे दबोच लिया। लोगों ने उसकी जमकर धुनाई की। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी और एंबुलेंस से सरपंच को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने शिकायत पर एक आरोपी को नामजद करते हुए केस दर्ज कर लिया है। घायल सरपंच का ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगबीर सिंह, इंचार्ज, चौकी रणजीतपुर

तस्करों पर अंकुश लगे- जोगिन्द्र सिंह
सरपंच ऐसोशिएशन प्रधान जोगिंद्र सिंह सुलतानपुर, नरेश कुमार, राम शरण, राजकुमार राणा मलिकपुर बांगर, सुरेश कुमार मंगलोर, जसमेर सिंह टेही जट्टान, महिंद्र सिंह हड़तौल, हुकम चंद मछरौली का कहना है कि आए दिन खैर तस्कर आए दिन नई वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। यदि कोई इन्हें रोकने का प्रयास करे तो उस पर हमला हो जाता है। सरपंचों ने मांग की है कि गांवों के साथ लगते जंगलों में वन विभाग और पुलिस की गश्त करवाई जाए।


खैर की लकड़ी से भरा ट्रक पकड़ा
यमुनानगर। तस्करी कर ले जाई जा रही हजारों की खैर की लकड़ी पुलिस ने पकड़ी है। यह कार्रवाई पुलिस की अपराध अन्वेषण शाखा-2 द्वारा की गई। अपराध अन्वेषण शाखा-2 के ईएएसआई अनिल कुमार ने बताया कि उन्हें देर शाम सूचना मिली थी, कि गांव कोटड़ा खान सिंह के नजदीक खैर की लकड़ी से भरा एक वाहन खड़ा है। उन्होंने मौके पर पहुंचकर पाया कि एक ट्रक में हजारों रुपये की खैर की लकड़ी भरी थी। पुलिस ने ट्रक जब्त कर अज्ञात तस्करों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed