फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   sucide, yamunanagar, haryana, women, police

पंखे पर फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिजन बोले पति ने हत्या कर लटकाया

Tue, 04 Oct 2016 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर।
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर। Updated Tue, 04 Oct 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
sucide, yamunanagar, haryana, women, police
दहेज प्रताड़ना और पति के तानों से तंग आकर विवाहिता ने की आत्महत्या - फोटो : amar ujala
जगाधरी वर्कशाप। कैंप की वीना नगर कॉलोनी में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और उसकी तलाशी ली। लेकिन मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव गृह मेें रखवा दिया है। देर शाम मृतक के भाई श्रीराम व अन्य परिजन यमुनानगर पहुंचे। उन्होंने मृतका के पति पर हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी पति पर हत्या का केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गांव कांदला निवासी अर्चना (32) की शादी करीब सात साल पहले कैंप क्षेत्र के वीना नगर निवासी प्रदीप के साथ हुई थी। प्रदीप ने बताया कि सोमवार सुबह वह अपनी पत्नी अर्चना को घर पर छोड़कर किसी काम से गली में गया था।
विज्ञापन


कुछ देर के बाद जब वह वापस घर आया तो उसने देखा कि घर के दरवाजा अंदर से बंद किया हुआ था। उसने दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई आवाज नहीं आया। उसने पड़ोसियों को बुलाया, लेकिन उसके बाद भी अंदर से दरवाजा नहीं खोला गया। जब उसने खिड़की से कमरे के अंदर झांककर देखा तो उसने अपनी पत्नी को फंदे पर लटका पाया। मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर फर्कपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खोला। उन्होंने देखा कि विवाहिता का शव पंखे पर चुन्नी के फंदे में लटका हुआ था। पुलिस ने शव को नीचे उतारा और उसकी जांच की। लेकिन वहां से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं किया गया। इसकी सूचना मृतक महिला के मायके वालों को दी गई। सूचना मिलने पर मृतक महिला का भाई श्रीराम और अन्य परिजन यहां पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मृतका के पति पर हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। देर शाम पुलिस ने आरोपी पति पर हत्या का केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम मंगलवार सुबह होगा।गांधी नगर चौकी इंचार्ज एएसआई पिरथी सिंह का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रखवा दिया है। देर शाम मृतका के भाई श्रीराम की शिकायत पर मृतका के पति के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed