फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   shop, lock, thousand, theft

दुकान का ताला तोड़ चुराया हजारों रुपये का सामान

Sun, 13 Nov 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर। Updated Sun, 13 Nov 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
shop, lock, thousand, theft
theft

विज्ञापन
शहर के विश्वकर्मा चौक के समीप स्थित दुकान का ताला तोड़ चोरों ने हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। दुकान मालिक ने अरोड़ा मार्केट निवासी तीन लोगों पर सामान चोरी करने का आरोप लगाया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू दी।

न्यू आबादी कैंप कॉलोनी निवासी अशोक ने थाना फर्कपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी विश्वकर्मा चौक के समीप दुकान है। बीती रात वह रोज की तरह दुकान बंद कर घर आ गए थे। सुबह जब वह दुकान पर पहुंचे तो शटर का लगा ताला टूटा था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर उन्होंने पाया कि दुकान से इनवर्टर बैटरी, दो गैस सिलेंडर, छह पेट्टी कोल्ड ड्रिंक, 12 पेट्टी सोड़ा समेत हजारों रुपये का अन्य सामान नहीं है। उन्होंने अरोड़ा मार्केट निवासी शरमपाल शर्मा, प्रेेमपाल व दीपक पर सामान चोरी करने का आरोप लगाया। पुलिस ने जांच के बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed