फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   road excident, yamunanagar, haryana,truck

सड़क हादसों में युवक, किसान व ट्रक चालक की मौत

Sun, 13 Nov 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर। Updated Sun, 13 Nov 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
 शहर के गुरु नानक खालसा कालेज रोड पर शनिवार सुबह ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। उधर, जठलाना के करतारपुर के नजदीक ट्रैक्टर पलटने से नीचे दबे किसान की मौत हो गई। किसान अपने माता पिता का इकलौता बेटा था, छह माह पूर्व ही उसकी शादी हुई थी। वहीं, जगाधरी में पाबनी रोड पर शुक्रवार रात ट्रक पेड़ से टकरा गया। हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने तीनों मामलों में कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार यमुना विहार कॉलोनी निवासी ललित (30) शनिवार सुबह किसी काम से खालसा कॉलेज रोड से जा रहा था। जब वह गुरु नानक खालसा कालेज के नजदीक पहुंचा तो तेज गति से आ रहे ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में ललित गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घायल ललित को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने ललित की परिजनों की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ट्रैक्टर के नीचे दबने से किसान की मौत :
जठलाना क्षेत्र के गांव करतारपुर में खेत की जुताई कर घर लौट रहे किसान की अनियंत्रित होकर पलटे ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौत हो गई। करतारपुर निवासी लखबीर (23) शनिवार दोपहर बाद गांव में ही अपने खेत जोतने के लिए आया ट्रैक्टर पर आया था। शाम के समय जब वह खेत की जुताई कर खेत से ट्रैक्टर लेकर लिंक रोड पर चढ़ने लगा तो उसका ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट किया। जिससे ट्रैक्टर चला रहे लखबीर सिंह ट्रैक्टर के नीचे दब गए। हादसे के बाद ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर के नीचे दबे लखबीर को निकाला। लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया था। लखबीर अपने माता पिता का इकलौता बेटा था। छह माह पहले की लखबीर की शादी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनियंत्रित हो ट्रक पेड़ से टकराया, चालक की मौत :
जगाधरी में पाबनी रोड पर गांव मैहलावाली के नजदीक अनियंत्रित होकर ट्रक सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गया। हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई। समाचार लिखे जाने तक चालक की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। जानकारी के अनुसार एक ट्रक शुक्रवार रात पाबनी की तरफ से जगाधरी की तरफ आ रहा था। ट्रक में लोहे के एंगल भरे हुए थे। जैसे ही ट्रक मैहलावाली गांव के निकट पहुंचा तो ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गया। टक्कर लगने के बाद ट्रक आगे से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में ट्रक चालक घायल हो गया। घायल चालक ट्रक से निकल कर सड़क किनारे पड़ी ईंटों के पास गिर गया। शनिवार सुबह लोगों ने उसे मृत देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की शिनाख्त नहीं होने से पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed