फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   red, chief, show room, roberry, 16 thousend, taken, run

जूते और कपड़ों के शोरूम पर लूट, पकड़ा तो सेल्समैन को मारी गोली

Mon, 15 May 2017 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर।
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर। Updated Mon, 15 May 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
red, chief, show room, roberry, 16 thousend, taken, run
यमुनानगर - फोटो : यमुनानगर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर के पॉश एरिया मॉडल टाउन स्थित जूतों और कपड़ों के शोरूम से दो नकाबपोश युवक गन प्वाइंट पर 19 हजार दो सौ रुपये की नकदी लूटकर ले गए। भागते वक्त एक आरोपी को सेल्समैन द्वारा पकड़ लेने पर उसने गोली चला दी, जो सेल्समैन की टांग पर  लगी। दोनों आरोपी बाइक पर मौके से फरार हो गए। साथी कर्मियों ने घायल सेल्समैन को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। मामले की सूचना पाकर पहुंचे थाना शहर प्रभारी अजीत सिंह और सीआईए इंचार्ज संदीप कुमार ने मैनेजर व कर्मियों के ब्यान लेकर दो अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया।
मॉडल टाउन में नेहरू पार्क के सामने स्थित रेड चीफ शोरूम के मैनेजर पंकज ने बताया कि रविवार दोपहर वह शोरूम पर बैठे थे। उनके अलावा शोरूम पर सेल्समैन संदीप, राहुल वर्मा और सेल्स असिस्टेंट चेतन थे। करीब तीन बजे एक बाइक से दो युवक शोरूम में आए। एक ने चेहरे पर रुमाल, और सिर पर हेलमेट पहन रखा था। जबकि दूसरे लड़के ने चेहरे पर सिर्फ रुमाल बांधा था। आते ही दोनों ने अपनी जेब से देसी कट्टे निकाले और उन्हें और कर्मचारियों को धक्का दिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते दोनों ने गोली मारने की धमकी दी और कर्मचारी को धप्पड़ भी जड़ दिया। एक युवक ने काउंटर पर जाकर गल्ले में रखे 19 हजार 200 रुपये निकाल लिए। जबकि दूसरे युवक ने जेब से एक थैला निकाल लिया और उसमें जींस की पैंट व शर्ट डालने लगा। नकदी व कपड़े लेकर जैसे ही दोनों शोरूम से भागने लगे सेल्समैन संदीप ने एक को पकड़ लिया। इस पर आरोपी ने गोली चला दी, जो संदीप के घुटने से ऊपर टांग पर जा लगी। इसके बाद दोनों आरोपी बाहर खड़ी बाइक पर मौके से फरार हो गए। साथी कर्मियों ने सेल्समैन को यमुनानगर के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर थाना शहर यमुनानगर प्रभारी अजीत कुमार और सीआईए इंचार्ज संदीप कुमार पहुंचे और मैनेजर व कर्मियों के ब्यान लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन



मंगवाई जाएगी सीसी कैमरों की फुटेज
 शोरूम में सीसी कैमरे लगे हैं, जिनकी रिकॉर्डिंग आनलाइन हेड ऑफिस में होती है। यह पूरी वारदात भी उनमें रिकॉर्ड हो गई है, ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान के लिए शोरूम के मैनेजर पंकज से सीसी कैमरों की फुटेज बारे बात की, तो उन्होंने कहा कि फुटेज हेड ऑफिस से मंगवानी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक सवार दो अज्ञात युवकों पर केस दर्ज कर लिया है। मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अजीत कुमार, प्रभारी, शहर यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed