फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Rape, Teenager, Girl, Kidnap, Yamunanagar, Haryana

सो रही नाबालिग को अगवा कर किया गैंगरेप

Mon, 02 May 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 02 May 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रादौर। अपनी मां संग छत पर सो रही 12वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा को तीन नकाबपोश युवकों ने जबरन अगवा कर लिया। तीनों युवक नाबालिग को बाइक पर सुनसान स्थान पर ले गए। जहां तीनों युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया।

इसके बाद आरोपी उसे उसके गांव सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता ने इसकी शिकायत रादौर थाना पुलिस को दी।

पुलिस ने नाबालिग लड़की का मेडिकल करवाया, जिसमें उसके साथ गैंगरेप होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने नाबालिग की शिकायत पर तीन युवकों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


रादौर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय युवती ने रादौर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने मकान की छत पर अपनी मां के साथ सो रही थी। इसी दौरान तीन नकाबपोश युवकों ने जबरन उसका मुंह दबाकर उठा लिया और उसे छत से नीचे लेकर आए और अगवा कर बाइक पर बिठा लिया। युवकों ने अपने मुंह को रुमाल से ढंका हुआ था। तीनों युवक उसे अपने साथ जबरन रादौर के सुनसान स्थान पर ले गये।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां तीनों अज्ञात युवकों ने उसके साथ बारी बारी से गैंगरेप किया। गैंगरेप के बाद अज्ञात युवक उसे सुबह उसके गांव के पास छोड़कर फरार हो गए। घर आकर उसने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजन उसे रादौर थाने लेकर पहुंचे और मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।


रादौर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र राणा ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed