{"_id":"586164be4f1c1b5b26eeb277","slug":"railway-job-teo-lakh-fir","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर हड़पे दो लाख-आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर हड़पे दो लाख-आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
Updated Tue, 27 Dec 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
रेलवे में नौकरी दिलवाने के नाम पर एक व्यक्ति ने युवक से दो लाख रुपये हड़प लिए। जब पीड़ित ने आरोपी से अपनी नकदी वापस मांगी तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने उसकी शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया।
शहर के चांदपुर निवासी सूरज ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह वर्ष 2015 में नौकरी की तलाश में घूम रहा था। इस दौरान उसकी मुलाकात कान्हड़ी कलां निवासी सचिन से हुई। सचिन ने उसे रेलवे में नौकरी दिलवाने का आश्वासन दिया और रेलवे में नौकरी प्राप्त करने पर दो लाख रुपये खर्च आने की बात कही। जिस पर उसने पांच अक्तूबर 2015 को वादे के मुताबिक आरोपी को दो लाख रुपये व दस्तावेज दे दिए और कुछ दिन रुकने की बात कहीं। काफी दिन बीतने के बाद भी रेलवे की तरफ से कोई भी पत्र न आने पर उसने आरोपी से इस बारे में संपर्क किया। लेकिन आरोपी ने उसे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। कई माह बीतने के बाद भी जब आरोपी ने उसकी रेलवे में नौकरी नहीं लगवाई तो उसने परेशान होकर उससे अपने पैसे वापस मांगे। लेकिन आरोपी ने न तो उसकी नौकरी दिलवाई और ना ही उसके पैसे वापस दिए। परेशान होकर उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत कर दी। पुलिस ने सुूरज की शिकायत पर आरोपी सचिन के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच अधिकारी एएसआई जिले सिंह का कहना है आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।