फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Poisonous liquor case: Gangster Monu Rana presented in court on wheel chair

जहरीली शराब प्रकरण: व्हील चेयर पर कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया गया गैंगस्टर मोनू राणा

Sun, 19 Nov 2023 12:15 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 19 Nov 2023 12:15 AM IST
सार

गैंगस्टर मोनू राणा को व्हील चेयर पर कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया गया। जहरीली शराब प्रकरण में दो दिन के प्रोडक्शन वारंट पर पूछताछ की जाएगी। मोगली के साथ मिलकर फूंसगढ़ शराब ठेके में मोनू पर रुपये लगाने का आरोप है।

विज्ञापन
Poisonous liquor case: Gangster Monu Rana presented in court on wheel chair
गैंगस्टर मोनू राणा को कोर्ट में पेश करने लेकर जाती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के यमुनानगर में व्हील चेयर पर बैठकर गैंगस्टर मोनू राणा कड़ी सुरक्षा के बीच शनिवार को कोर्ट में पहुंचा। खड़ा होने में असमर्थ मोनू राणा के आगे-पीछे और दाएं-बाएं 20 से अधिक कमांडो और सिविल वर्दी में पुलिसकर्मी हथियार लिए चल रहे थे। सुरक्षा जवान कोर्ट परिसर के चारों तरफ पैनी निगाह रखे हुए थे। विदित हो कि जहरीली शराब प्रकरण की जांच कर रही एसआईटी ने मोनू राणा को दो दिन के रिमांड पर लिया है। आरोप है कि फूंसगढ़ शराब ठेके में उसकी भी हिस्सेदारी थी, जहां की जहरीली शराब पीने से करीब दो दर्जन लोगों की जान जा चुकी है।

विज्ञापन


गैंगस्टर मोनू राणा पर हत्या, हत्या के प्रयास, लूटपाट, रंगदारी सहित कई संगीन मामले दर्ज हैं। फिलहाल वह कुरुक्षेत्र जेल में बंद है। जहरीली शराब प्रकरण में नाम आने के बाद एसआईटी ने शनिवार को उसे कुरुक्षेत्र से प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। इसके बाद जब यमुनानगर कोर्ट में पेशी के लिए उसे पुलिस की गाड़ी से नीचे उतारा गया तो वह व्हील चेयर पर था।
विज्ञापन


चलने में असमर्थ था। एक पुलिस कमांडो उसकी व्हील चेयर को धक्का देकर ले जा रहा था। गुप्तचर विभाग से लेकर पुलिसकर्मी कोर्ट परिसर के हर चप्पे पर नजर रखे हुए थे। हमला या गैंगवार के खतरे को भांपते हुए पुलिस ने मोनू राणा को उस वक्त कोर्ट में पेश किया, जब वहां लोगों की भीड़ न के बराबर होती है। अब दो दिन तक रिमांड पर लेकर एसआईटी उससे जहरीली शराब प्रकरण में पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते रोज गिरफ्तार तीन आरोपी भी रिमांड पर, एक को भेजा जेल
मोनू राणा से पहले एसआईटी ने आरोपी सेक्टर-18 निवासी सुशील कांबोज उर्फ टिंकू, नाचरौन गांव के अमरनाथ और गोलनी के विशाल को भी कोर्ट में पेश किया। इन सभी को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। उन्हें भी सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इन्हें पुलिस ने एक दिन पहले ही गिरफ्तार किया था। सुशील व अमरनाथ का फूंसगढ़ ठेके में हिस्सा था, जबकि रिमांड पर चल रहे गोलनी गांव के निशांत राणा को भी कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।


आरोपियों के बैंक खातों की डिटेल भी खंगालेगी पुलिस : डीएसपी
एसआईटी इंचार्ज डीएसपी राजेश कुमार ने बताया कि मोनू राणा को कुरुक्षेत्र जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया है। उसे दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। वहीं टिंकू कांबोज, अमरनाथ व विशाल को भी कोर्ट से दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपियों के बैंक खातों की भी डिटेल खंगाली जाएगी। आरोपी विशाल से फूंसगढ़ के ठेके पर लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर बरामद किया जाना है। रिमांड के दौरान पुलिस की टीमें दूसरे राज्यों में भी जा सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed