{"_id":"57cb1aaa4f1c1b3d782cd63b","slug":"nh-dead-body-farmer-police-yamunanagar-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता किसान का श्ाव घ्ार के पास मिला, एनएच पर हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापता किसान का श्ाव घ्ार के पास मिला, एनएच पर हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर।
Updated Sun, 04 Sep 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
श्ाव
- फोटो : यमुनानगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छछरौली। छछरौली की शिव कॉलोनी से तीन सप्ताह से लापता जोगिंद्र सिंह का शव घर के समीप से ही मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पत्नी ने पांच लोगों पर जमीनी विवाद को लेकर पति का अपहरण कर हत्या करने का आरोप लगाया। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से नाखुश होकर एनएच पर छछरौली सोम नदी पुल के समीप जमकर हंगामा किया। करीब आधे घंटेभर परिजन हाईवे पर डटे रहे और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। थाना छछरौली प्रभारी के सख्त कार्रवाई के आश्वासन पर परिजन शांत हुए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के हवाले कर दिया और शिकायत के आधार पर आरोपियों पर अपहरण कर हत्या का केस दर्ज कर लिया।
पुलिस को दी शिकायत में छछरौली की शिव कॉलोनी निवासी निर्मल कौर ने कहा कि उनके पति जोगिंद्र सिंह की पास के गांव बसातियावाला में छह एकड़ जमीन है। इसी जमीन को लेकर कर्मबीर, मेम सिंह, सतबीर, रामकुमार व कमल बतरा के साथ विवाद चल रहा है। यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। निर्मल कौर ने कहा कि पांचों आरोपियों ने मिलकर कोर्ट की तारीख से पहले ही 10 अगस्त को उनके पति जोगिंद्र सिंह का अपहरण कर लिया। इसके बारे में उन्होंने थाना छछरौली में पांचों आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी थी, किंतु उनका आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की। शुक्रवार रात को उनके घर के पास ही उनके पति जोगिंद्र सिंह का शव पड़ा मिला। निर्मल कौर ने आरोप लगाया कि उक्त पांचों लोगों ने ही पहले जोगिंद्र सिंह का अपहरण किया और बाद में उन्हें जहर देकर मार दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।
आधे घंटे हाईवे पर डटे रहे परिजन
मामले में पुलिस कार्रवाई से नाखुश मृतक जोगिंद्र सिंह के परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए एनएच पर छछरौली सोम नदी पुल के समीप जमकर हंगामा किया। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस पहले दिन से आरोपियों की हिमायत कर रही है। परिजनों समेत ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रोष व्यक्त किया। परिजन नेशनल हाईवे पर रोड जाम करने की नियत से करीब आधा घंटा तक डटे रहे। मौके पर पहुंची थाना प्रभारी छछरौली ने गुस्साए लोगों को आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिस पर परिजन शांत हुए।
विज्ञापन
वर्जन :::
निर्मल कौर द्वारा 10 अगस्त को पति जोगिंद्र सिंह के अपहरण करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। निर्मल कौर ने पांच व्यक्तियों कर्मबीर, मेमसिंह, सतबीर, रामकुमार व कमल बतरा के नाम दिए। बीती रात उनके पति का शव मिलने पर पांचों आरोपियों के खिलाफ अपहरण के साथ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।
एएसआई नरसिंह, जांच अधिकारी, थाना छछरौली।