फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Naib Tehsildar Amit Kumar of Chhachhrauli, Yamunanagar suspended

यमुनानगर: जमीन का नहीं किया इंतकाल तो नायब तहसीलदार पर गिरी गाज, किया गया निलंबित

Sat, 30 Sep 2023 09:12 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, छछरौली, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, छछरौली, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 30 Sep 2023 09:12 PM IST
सार

किसान की शिकायत पर संज्ञान लेकर शिक्षामंत्री ने बात की थी पर संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। सीएम के संज्ञान में मामला आने के बाद छछरौली के नायब तहसीलदार को निलंबित किया गया गया है। कार्यालय न आने और लोगों को परेशान करने तथा इंतकाल के एवज में रुपये मांगने का आरोप है।

विज्ञापन
Naib Tehsildar Amit Kumar of Chhachhrauli, Yamunanagar suspended
suspend demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कार्यालय में नहीं आने और काम के लिए लोगों को परेशान करने की शिकायत के बाद छछरौली के नायब तहसीलदार अमित कुमार को निलंबित कर दिया गया है। इससे पहले भेड़थल गांव के किसान ने शिक्षामंत्री कंवरपाल को नायब तहसीलदार के खिलाफ शिकायत दी थी, जिसमें जमीन का इंतकाल करने के एवज में नायब तहसीलदार पर रुपये मांगने का आरोप लगाया था। इसके बाद शिक्षामंत्री की शिकायत पर सरकार ने नायब तहसीलदार के खिलाफ कार्रवाई की है।

विज्ञापन


दरअसल शिक्षामंत्री कंवरपाल की ओर से सप्ताह में दो दिन जगाधरी स्थित आवास पर जनता दरबार लगाया जाता है। इसमें काफी समय से लोगों द्वारा शिकायतें की जा रही थी कि छछरौली के नायब तहसीलदार अपनी सीट पर नहीं बैठते। जब भी लोग अपने काम के लिए जाते हैं तो वे अनुपस्थित मिलते हैं।
विज्ञापन


इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यही नहीं कुछ लोगों ने नायब तहसीलदार के खिलाफ रुपये लेने की भी शिकायत की थी। इनमें एक मामला भेड़थल गांव के किसान का था। उसने बताया था कि भेड़थल गांव में उसकी ससुराल है, जहां पर वह रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ससुर ने उसके नाम जमीन की थी, जिसका इंतकाल कराना था, लेकिन तीन माह से नायब तहसीलदार की ओर से परेशान किया जा रहा था। आरोप है कि इसके एवज में नायब तहसीलदार की ओर से रुपये की डिमांड की जा रही थी। तंग आकर किसान ने इसकी शिकायत शिक्षामंत्री से की थी।

मामले को गंभीरता से लेते हुए मंत्री ने नायब तहसीलदार से मोबाइल पर बात की, लेकिन उन्होंने इतने माह तक इंतकाल नहीं किए जाने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसके बाद इंतकाल की फाइल को एसडीएम के पास भेज दिया। इस पर सख्त रुख अपनाते हुए शिक्षामंत्री ने मामले से मुख्यमंत्री को अवगत कराया, जिसके बाद नायब तहसीलदार को निलंबित करने का आदेश जारी किया गया है।


लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेंगे : कंवरपाल
शिक्षामंत्री कंवरपाल ने बताया कि नायब तहसीलदार अमित कुमार ने किसान की जमीन का इंतकाल करने के एवज में रुपये मांगे थे। यह मामला संज्ञान में आया तो उन्होंने इस बारे में मुख्यमंत्री मनोहर लाल को अवगत कराया। इसके बाद सरकार ने कार्रवाई करते हुए अमित कुमार को निलंबित कर दिया है। उन्होंने कहा कि जनता के कार्यों में अफसरों की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकार आमजन की शिकायतों को गंभीरता से ले रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed