फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Man murdered in Jagadhari of Yamunanagar

Yamunanagar: लोहे की रॉड से वार कर व्यक्ति की हत्या, पहले फोन कर घर से बुलाया, बाजू और टांगें तोड़ीं

Sun, 18 Jun 2023 02:54 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 18 Jun 2023 02:54 PM IST
सार

मृतक के छोटे भाई गोमती मोहल्ला निवासी मनजीत सिंह ने बताया कि उसके भाई की किसी से रंजिश नहीं थी। वह साधारण जीवन बिता रहा था। आज भी वह कीपैड वाला मोबाइल रखता था।

विज्ञापन
Man murdered in Jagadhari of Yamunanagar
विलाप करते मृतक के परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

यमुनानगर के जगाधरी में होंडेवाला गांव के पास महाशक्ति कॉलोनी में एक बाइक पर आए तीन बदमाशों ने लोहे की रॉड से वार कर 37 वर्षीय जसपाल सिंह की हत्या कर दी। वह जगाधरी गोमती मोहल्ला का रहने वाला था। आरोपियों ने रॉड से जसपाल की टांगें व बाजुओं को तोड़ दिया। उसके सिर व कमर पर भी चोट के निशान हैं।

विज्ञापन

आरोपी जसपाल को अधमरा कर फरार हो गए। उसे ई-रिक्शा चालक ने उपचार के लिए सिविल अस्पताल जगाधरी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घाेषित कर दिया। सूचना पर डीएसपी राजेश कुमार, थाना शहर जगाधरी एसएचओ जनक राज व सीआईए ने मौके का मुआयना किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। हत्या क्यों की गई, इसका खुलासा अभी नहीं हो सका है। इस हमले में जसपाल के साले अनु को भी चोट लगी है।

विज्ञापन
अनु ने बताया कि गोमती मोहल्ला में वह अपने जीजा जसपाल सिंह के साथ ही रहता है। जसपाल का टिफिन सर्विस का काम था। वह लोगों को कमीशन पर कमरे किराये पर दिलाने का काम भी करते थे। रविवार सुबह 11:30 बजे जसपाल के मोबाइल पर अनजान नंबर से फोन आया था कि उन्हें कमरा किराये पर लेना है, इसलिए वह रटौली रोड पर होंडेवाला में महाशक्ति कॉलोनी में आ जाए। वह उसका इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब उनके पास फोन आया तो वह कल्याण नगर में किसी काम से गए थे। वह और जीजा महाशक्ति कॉलोनी पहुंच गए, तभी तीन युवकों ने लोहे की रॉड से जसपाल पर हमला कर दिया। वह बीच-बचाव करने लगा तो हमलावरों ने उसे भी मारा व धमकी दी। अनु ने बताया कि उसने शोर मचाया मगर कोई मदद के लिए बाहर नहीं आया।

जसपाल की टांगें व बाजू टूट चुकी थी। शरीर से जगह-जगह से खून बह रहा था। इसके बाद उसे मृत समझ हमलावर बिना नंबर की बाइक पर फरार हो गए।

मृतक की मां परमजीत कौर व बहन जसमीत का रो-रो कर बुरा हाल था। बहन खुद को संभाल न सकी और जमीन पर गिर कर बेहोश हो गई। वारदात स्थल के पास एक घर के बाहर सीसीटीवी लगा मिला, लेकिन तब परिवार वहां ताला लगाकर कहीं गया था। पुलिस के काफी प्रयास के बाद भी उन्हें मकान मालिक का नंबर नहीं मिला।

भाई बोला, किसी से नहीं थी रंजिश
मृतक के छोटे भाई गोमती मोहल्ला निवासी मनजीत सिंह ने बताया कि उसके भाई की किसी से रंजिश नहीं थी। वह साधारण जीवन बिता रहा था। आज भी वह कीपैड वाला मोबाइल रखता था। वारदात के बाद वह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे तो उसी दौरान हमलावर एक बार मौके पर देखने आए थे। जब अनु ने उन्हें पहचान लिया तो वह उनके पीछे भागे लेकिन फरार हो गए।

 

डीएसपी राजेश कुमार का कहना है कि पुलिस ने मौके का मुआयना किया है। वहां लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जाएगी। प्रारंभिक जांच में यही पता चला है कि किसी ने उसे फोन करके बुलाया था। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। जल्द हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed