फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Liquor hurts: Diwali will not be celebrated in Mandebari and Saran villages

शराब ने दिया जख्म: मंडेबरी और सारन गांव में नहीं मनेगी दिवाली, किसी घर को लड़ियों से नहीं सजाया गया

Sun, 12 Nov 2023 08:01 AM IST
भूपेंद्र सिंह राजेश कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
राजेश कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 12 Nov 2023 08:01 AM IST
सार

मंडेबरी और सारन गांव में जहरीली शराब से मौत के बाद दिवाली पर्व पर दोनों गांवों में किसी घर को लड़ियों से नहीं सजाया गया है। रस्म के तौर पर केवल घर के अंदर चिराग जलाए जाएंगे। 

विज्ञापन
Liquor hurts: Diwali will not be celebrated in Mandebari and Saran villages
मंडेबरी गांव में छोटी दिवाली पर गली में पसरा सन्नाटा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जहरीली शराब ने ऐसा जख्म दिया कि चार गांवाें में मातम पसर गया। लोग इसे ताउम्र याद रखेंगे। हालात ऐसे हो गए हैं कि मंडेबरी और सारन में इस बार दिवाली नहीं मनेगी। छोटी दिवाली पर जहां पर घरों व प्रतिष्ठान रंग बिरंगी लड़ियों से जगमग दिखे, वहीं मंडेबरी व सारन गांवों में अंधेरा पसरा हुआ है। त्योहार के दिन भी लोग डरे व सहमे हुए हैं।

विज्ञापन


दिवाली पर्व पर रस्म के तौर पर लोग केवल अपने घरों में चिराग जलाएंगे। गांवों में न तो आतिशबाजी होगी और न ही किसी के घर मिठाई बंटेगी। गांवों के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा जब दिवाली पर गांवों में ऐसा माहौल होगा। लोगों ने एक दूसरे के दुख को बांटते हुए लोगों ने यह निर्णय लिया है। जहरीली शराब पीने से मंडेबरी में 7 व सारन में 5 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं कुछ का उपचार अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन


सारन गांव की आबादी करीब 4000 है। यहां जहरीली शराब पीकर लोग मरने तो दो दिन से लगे हैं, लेकिन मौत का सिलसिला दो माह से चल रहा है। सारन गांव के चौकीदार बृजपाल ने बताया कि दो माह में गांव में करीब 15 मौत हो चुकी हैं। काफी लोगों की मौत बुखार से और अब दो दिन से जहरीली शराब से लोग मर रहे हैं। मंडेबरी के मनोज, सुरेंद्र, अनिल का कहना है कि त्योहार मनाने के बारे में तो किसी का ध्यान ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच गांवों के बाद अब छठे मंसूरपुर गांव में जहरीली शराब का असर दिखने लगा है। मंसूरपुर के राजेश कुमार को शनिवार को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। राजेश कुमार ने बताया कि वह दो दिन पहले फूंसगढ़ गांव के सामने स्थित महरमपुर गांव में आयोजित शादी समारोह में गया था। उसने शादी में महरमपुर ठेके से खरीद कर शराब पी थी। शनिवार को उसके पेट में दर्द होने लगा और सांस फूलने लगी। इसके बाद उसे उल्टी लगी। परिजन उसे तुरंत अस्पताल में लेकर आए।

बिलासपुर के मंगलौर गांव में मरे रिशिपाल के शव का पोस्टमार्टम करवा पुलिस ने शनिवार को परिजनों के हवाले कर दिया। उनका शव लेने पहुंचे बेटे व रिश्तेदारों ने बताया कि रिशिपाल ट्रैक्टर-ट्राली में रेत, बजरी सप्लाई करता था। नौ नवंबर को वह रेत लेकर बराड़ा के राजौली गांव में गया था। वहां से लौटते समय उसने टंगैल गांव से शराब खरीदी थी। शराब पीने के अगले दिन भी उसका नशा कम नहीं हुआ था। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई और शुक्रवार को मौत हो गई।

पंजेटो का माजरा गांव के 32 वर्षीय अरूण उर्फ अनु की शुक्रवार देर रात मौत हो गई। शनिवार को उसके शव का पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार किया गया। मृतक के भाई रवि व परिजनों के अनुसार हालत खराब होने पर अरूण ने उन्हें बताया था कि उसने सुढल गांव के ठेके से शराब खरीद कर पी थी। इस बारे में परिजनों ने पुलिस को भी बयान दिए।

लोगों का कहना है कि प्रशासन को इस ठेके से भी शराब के सैंपल लेकर जांच करानी चाहिए ताकि किसी और की मौत न हो। वहीं सारन गांव के 40 वर्षीय पृथ्वीराज की शराब पीने के बाद से उसकी तबीयत खराब है और इस समय जिला नागरिक अस्पताल अंबाला कैंट में भर्ती है।


जिले में जहरीली शराब पीने से लगातार हो रही मौत को लेकर शिक्षा एवं पर्यटन मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने शनिवार को एसपी गंगा राम पूनिया से बात कर मामले की जानकारी ली। मंत्री ने इस मामले में पुलिस द्वारा उठाए जा रहे कदम और कार्रवाई के बारे में विस्तृत से बात की। उन्होंने एसपी से कहा कि इस मामले में कोई भी आरोपी बचना नहीं चाहिए। जिसका भी नाम सामने आए उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही कंवरपाल गुर्जर ने जिला प्रशासन से भी कहा है कि जो लोग अस्पतालों में उपचाराधीन हैं, उनके इलाज में किसी तरह की कोई कमी नहीं रहनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed