फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Laborer dies due to lift fall in factory in Yamunanagar

यमुनानगर: फैक्टरी में लिफ्ट गिरने से मजदूर की गई जान, परिजनों को सही जानकारी न देने और धमकाने का आरोप

Sat, 29 Apr 2023 07:03 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 29 Apr 2023 07:03 PM IST
सार

फैक्टरी संचालक पर हादसे के संबंध में सही जानकारी नहीं देने और धमकाने का आरोप है। शिकायत के आधार पर फैक्टरी मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
Laborer dies due to lift fall in factory in Yamunanagar
demo pic

विस्तार

हरियाणा के यमुनानगर में फैक्टरी में लगी लिफ्ट गिरने से वहां काम करने वाले एक मजदूर की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि फैक्टरी संचालकों द्वारा इस हादसे के बारे में उन्हें सही जानकारी नहीं दी गई। उल्टा उन्हें धमकी दी गई कि यदि इस हादसे के बारे में उन्होंने थाने में कोई शिकायत दी तो उन्हें अंजाम भुगतना होगा। मामले में पुलिस ने फैक्टरी संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


थाना शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में जगाधरी की गोशाला कॉलोनी निवासी भरत लाल ने बताया कि उसका साडू यूपी के संत रविदास नगर के रामपुर घाट निवासी अच्छे लाल सात वर्षों से जगाधरी की गोशाला कॉलोनी में रहता था। वह करीब एक साल से जगाधरी में गौरी शंकर मंदिर के नजदीक स्थित अखिल इंटर प्राइजेज में काम कर रहा था।
विज्ञापन


उसके पास तीन बच्चे हैं। 28 अप्रैल की सुबह अच्छे लाल रोजाना की तरह फैक्टरी में काम के लिए घर से निकला था। इसके बाद जब अच्छे लाल की पत्नी इंद्रो देवी ने अपने पति को मोबाइल पर कॉल किया तो किसी अन्य व्यक्ति ने फोन उठाते हुए कहा कि अच्छे लाल यहां पर नहीं हैं। जिस पर इंद्रो देवी ने भरत लाल को फोनकर कहा कि वह फैक्टरी में जाकर पति के बारे में जानकारी लेकर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह आनन फानन में फैक्टरी में गया तो वहां पर फैक्टरी मालिक ने उसे बताया कि अच्छे लाल की तबीयत खराब हो गई थी। उसे सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। उसने तुरंत इंद्रो देवी व अन्य रिश्तेदारों को फोन कर मामले से अवगत बताया।

जब वह सभी अस्पताल पहुंचे तो वहां अच्छे लाल का शव पड़ा हुआ था, जिस पर ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने उन्हें बताया कि अच्छे लाल को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। भरत लाल ने इस बारे में फैक्टरी मालिक से संपर्क करके अच्छे लाल की मौत के कारणों के बारे में पूछा तो बताया गया कि फैक्टरी में लगी लिफ्ट के गिरने से अच्छे लाल घायल हो गया था।

उनका आरोप है कि फैक्टरी मालिकों द्वारा उन्हें इस हादसे के बारे में सही जानकारी नहीं दी गई। जब वह फैक्टरी में पहुंचे तो उल्टा उन्हें वहां से निकल जाने को कहा गया। साथ ही यह धमकी भी दी कि यदि इस हादसे के बारे में कोई शिकायत की तो उन्हें अंजाम भुगतना होगा।


इसके बाद उन्होंने हादसे की सूचना पुलिस को दी। आरोप है कि फैक्टरी मालिकों की लापरवाही की वजह से यह हादसा हुआ है और फैक्टरी में काम के दौरान सुरक्षा मानकों का ध्यान नहीं रखा गया। इस संबंध में जगाधरी सिटी थाना प्रभारी जनकराज ने बताया कि फैक्टरी मालिक पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed