फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   killed man in ymn

युवक की हत्या, सड़क पर रखी लाश

Wed, 18 Nov 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर Updated Wed, 18 Nov 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
टैगोर गार्डन में पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने इंटरलॉक ईंटों से वारकर लाजपतनगर के युवक की हत्या कर दी। आरोप कॉलोनी के ही एक दंपति समेत पांच लोगों पर है।
विज्ञापन


आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने सिविल अस्पताल के सामने रेलवे रोड पर शव को रख जाम लगा दिया। डीएसपी अजय राणा ने जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर दंपति समेत पांच लोगों पर हत्या का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शहर की लाजपतनगर की मिश्रा कॉलोनी निवासी बिंद्र ने पुलिस को शिकायत दी जिसके अनुसार दिवाली से एक दिन पहले उसके भाई शिवम उर्फ बल्लू (20) व चाचे के लड़के टिंकू का कॉलोनी के ही मंगल सिंह के साथ पटाखे चलाने को लेकर झगड़ा हो गया था।  मंगल सिंह पक्ष के लोग उसी दिन से उससे रंजिश करने लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि मंगलवार देर शाम मंगल की पत्नी गीता उनके घर आई और शिवम को बहाने से अपने साथ बुलाकर ले गई। कुछ देर के बाद उन्हें सूचना मिली कि टैगोर गार्डन में आरोपी मंगल व गीता ने शिवम के साथ झगड़ा कर दिया। उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो गीता व मंगल अपने तीन अन्य साथी मोनू, चमन व गंडासा के साथ मिलकर उसके भाई शिवम के साथ झगड़ा कर रहे थे।

आरोपियों ने उसके सिर पर सड़क किनारे पड़ीं इंटरलॉक ईंटो मारकर उसे घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों से उसके भाई को छुड़वाया। शिवम को अस्पताल ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और बिंद्रा की शिकायत पर आरोपी मंगल, उसकी पत्नी गीता, मोनू, चमन व गंडासा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया।

दस मिनट तक रखा मार्ग जाम
आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर परिजन भड़क गए। परिजन पोस्टमार्टम के बाद दोपहर करीब पौने एक बजे शव को लेकर रेलवे रोड पर आ गए। यहां शव को सड़क के बीचोंबीच रखकर जाम लगा दिया। करीब दस मिनट तक रेलवे रोड पर जाम लगा रहा। जाम लगने से दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं। डीएसपी अजय राणा व अन्य लोगों ने परिजनों को समझाया। डीएसपी अजय राणा ने उन्हें जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।


मृतक के भाई की शिकायत पर दंपति सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। परिजनों को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी करने का आश्वासन दिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
राजीव मिगलानी, एसएचओ, थाना शहर यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed