फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Husband shot dead his wife and buried her body in Yamunanagar

यमुनानगर में हैवानियत: गोली मारकर पत्नी की हत्या कर शव तीन दिन बेडरूम में रखा, दुर्गंध आई तो प्लॉट में दबाया

Sat, 30 Sep 2023 06:16 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 30 Sep 2023 06:16 PM IST
सार

मृतक महिला 10 दिन से लापता थी। जिसकी काफी खोजबीन की गई, लेकिन महिला का कोई सुराग नहीं लग पाया था। मृतका रीना देवी हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर की रहने वालीं थी।

विज्ञापन
Husband shot dead his wife and buried her body in Yamunanagar
वारदात स्थल व मृतका का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यमुनानगर के रादौर की शिव कॉलोनी में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी और शव को घर के पीछे मिट्टी में दबा दिया। शनिवार को मृतक महिला के परिजनों ने अपने स्तर पर मामले की जांच की तो उन्हें मृतका के पति पर शक हुआ। जब उससे कड़ी पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसने अपनी पत्नी की 20 सितंबर की सुबह 4 बजे गोली मारकर हत्या कर दी थी।

विज्ञापन


शव को उसने घर के पीछे खाली पड़े प्लॉट में मिट्टी के नीचे दफना दिया। जिसके बाद मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घर के पीछे खाली प्लॉट से मिट्टी के नीचे दबे शव को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन


शव गली सड़ी हालत में पाया गया। जिससे काफी दुर्गंध आ रही थी। मामले को लेकर डीएसपी गुरमेल सिंह व फॉरेंसिक विभाग की टीम ने जांच की। पुलिस ने मृतक महिला के परिजनों की शिकायत पर महिला के पति राकेश सैनी के विरूद्ध हत्या का केस दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल के जिला सिरमौर की रहने वाली थी रीना
मृतका रीना देवी के हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के कोडका गांव निवासी भाई प्रकाश, बलदेव व अनिल ने बताया कि 18 नवंबर 2005 को उसकी बहन रीना रानी की शादी शिव कॉलोनी के राकेश सैनी हुई थी। राकेश  पास अपनी लाइसेंस वाली गन है, जो फैक्टरी आदि में सुरक्षा कर्मचारी के तौर पर काम करता था। 20 सितंबर को उन्हें फोन पर बताया गया कि रीना अचानक लापता हो गई है। जिसकी तलाश की जा रही है। जिसके बाद वह रादौर पहुंचे और अपने बहनोई राकेश के साथ मिलकर रीना की काफी तलाश की, लेकिन काफी दिनों तक रीना का कोई सुराग नहीं लग पाया। उन्हें राकेश पर शक हुआ, तो उन्होंने उससे कड़ी पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने रीना की गोली मारकर हत्या कर दी थी। शव को उसने घर के पीछे मिट्टी में दबा दिया है। 

तीन दिन बेडरूम में रखा पत्नी का शव
परिजनों का आरोप है कि राकेश ने अपने लाइसेंसी रिवालवर से 20 सितंबर को सुबह 4 बजे अपनी पत्नी रीना की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घर में सो रहे अन्य लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगी। केवल राकेश के छोटे बेटे मोक्ष ने गोली चलने की आवाज सुनी थी। मोक्ष ने इस बारे किसी को नहीं बताया। हत्या के बाद राकेश ने तीन दिन तक शव को अपने बेडरूम में ही रखा। 

दुर्गंध आने पर चूहा मरने की बात कही
तीन दिन शव पड़ा रहने के कारण बेडरूम से राकेश के बेटों ने दुर्गंध आने की बात कही। तब राकेश ने घर में कोई चूहा मरा होने की बात कहकर बात को दबा दिया। जिसके बाद राकेश ने मौका पाकर घर के पीछे खाली प्लॉट में मिट्टी खोदकर शव को दबा दिया। घर में लगे तीन सीसीटीवी कैमरों को भी पत्नी की हत्या से पहले बंद कर दिया गया। इतना ही नहीं राकेश ने घर के पीछे मिट्टी में दबाए गए अपनी पत्नी रीना के शव के ऊपर मिट्टी की ट्राली भी डलवा दी, जिससे किसी को कुछ पता न चले। 

परिजनों ने की सख्त कार्रवाई की मांग 
मृतक महिला के भाई प्रकाश, बलदेव व अनिल ने कहा कि पुलिस उनके हत्यारे बहनोई राकेश सैनी के विरूद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई करे। राकेश ने उनकी बहन की हत्या कर घिनौना कार्य किया है। जिसके लिए उसे फांसी की सजा होनी चाहिए। वहीं हत्यारे राकेश सैनी के बेटे जसविंद्र व मोक्ष ने बताया कि उसके पिता राकेश सैनी मानसिक रोगी हैं। वह हिंसक प्रवृति के व्यक्ति हैं। आए दिन घर में झगड़ा करते और उनकी मां रीना रानी को परेशान करते थे। 


राकेश के दादा सरदारा सिंह रहे हैं स्वतंत्रता सेनानी
आरोपी राकेश सैनी के दादा सरदारा सिंह नेताजी सुभाषचंद्र बोस की सेना में सिपाही थे। जिन्हें सरकार की ओर से स्वतंत्रता सेनानी के तौर पर सम्मान दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed