फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Haryana: Woman body found hanging, parents accused of murder and hanging

Haryana: फंदे से लटका मिला महिला का शव, मायके वालों ने हत्या कर लटकाने का लगाया आरोप

Wed, 24 Jul 2024 06:33 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 24 Jul 2024 06:33 PM IST
सार

मृतका के पास से मिले कथित सुसाइड नोट में आत्महत्या करने की बात लिखी है। शादीपुर गांव का मामला है। पुलिस ने पति, सास व तीन ननदों पर केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
Haryana: Woman body found hanging, parents accused of murder and hanging
मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के यमुनानगर के सदर थाना क्षेत्र के शादीपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से बने फंदे पर महिला का शव लटका मिला। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं मृतका के पास से सुसाइड नोट बरामद किया गया है। जिसमें उसने आत्महत्या करने की बात लिखी है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले में मृतका के पति, सास व उसकी तीन बहनों पर केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


कुरुक्षेत्र के गांव मोहड़ी निवासी दलविंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अपनी बेटी रितु बाला की शादी 28 फरवरी 2009 गांव शादीपुर निवासी शिवकुमार के साथ की थी। शादी के बाद उसकी लड़की के पास लड़की पैदा हुई। जिसके बाद पति शिव कुमार, सास तथा ननद हेमप्रभा, उपासना व प्रवीन उसे मानसिक रूप से परेशान करने लगे।
विज्ञापन


जिसके बाद शिव कुमार उसकी लड़की को उनके घर पर छोड़कर चला गया। मगर पंचायती समझौते में उसने अपनी लड़की को फिर से उसके ससुराल शादीपुर भेज दिया। मगर आरोपी उसकी लड़की को परेशान करने लगे। शिव कुमार ने अपनी बहन उपासना का घर बनवाने के लिए उसकी लड़की के गहने गिरवी रख दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब उसकी लड़की ने शिव कुमार से गहने छुड़वाने के लिए कहा तो घर में विवाद और बढ़ गया। इसके बाद शिव कुमार ने उसके घर आना जाना बंद कर दिया। मंगलवार शाम को शिव कुमार का उसके भाई के पास फोन आया कि रितु बाला ने खुदकुशी कर ली है।

सूचना मिलते ही वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ उनके घर पहुंचा तो देखा कि रितु पंखे से लटकी हुई थी और उसकी टांगे नीचे रखे टेबल पर लगी हुई थी। देखने में ऐसा प्रतीत हो रहा था कि रितु की हत्या कर उसके शव को लटकाया गया है। उसने आरोप लगाया कि रितु की हत्या पति शिव कुमार, सास, ननदों हेमप्रभा, उपासना, प्रवीन का हाथ है।


सदर थाना प्रभारी केवल सिंह का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल के द्वारा करवाया गया है। बिसरा जांच के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला के पास से जो सुसाइड नोट बरामद हुआ है, उसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed