फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Haryana: Father murdered with sharp weapon

Haryana: तेजधार हथियार से पिता की हत्या, अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे परिजन

Thu, 10 Oct 2024 12:45 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 10 Oct 2024 12:45 AM IST
सार

पुलिस को सूचना दिए बिना व पोस्टमार्टम कराए। परिजन बिना अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। पुलिस ने आरोपी बेटे पर केस दर्ज किया है। मृतक दोस्त के साथ रोजाना शराब पीता था, इससे घर में झगड़ा होता था। ताजकपुर गांव की घटना है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। 

विज्ञापन
Haryana: Father murdered with sharp weapon
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के यमुनानगर सदर थाना क्षेत्र के ताजकपुर गांव में तेजधार हथियार से 50 वर्षीय शीशपाल की हत्या कर दी गई। आरोप उसी के बेटे जगविंद्र पर लगा है। पुलिस ने मृतक के बेटे पर हत्या के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मृतक व उसका दोस्त रामचंद्र रोजाना शराब पीते थे। जिससे घर में झगड़ा होता था। मंगलवार को भी दोनों ने शराब पी। जब शीशपाल अपने दोस्त रामचंद्र को छोड़ने जाने के लिए घर बाइक लेने गया तो पिता-पुत्र में झगड़ा हो गया। इसके बाद बेटे ने पिता पर नुकीले तेजधार हथियार से हमला किया। जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना व पोस्टमार्टम कराए बिना ही शव के अंतिम संस्कार की तैयारी कर ली थी, लेकिन पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन


करनाल के इंद्री थाना क्षेत्र के चौगांवा गांव निवासी रामचंद्र ने बताया कि ताजकपुर निवासी शीशपाल उसका अच्छा दोस्त था। उसके बड़े बेटे परविंद्र सिंह का उसने रिश्ता कराया था। तब से उसका शीशपाल के घर आना जाना था। दोनों एक दूसरे के घर आते-जाते थे और शराब पीते थे। छह अक्तूबर को वह शीशपाल के घर पर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले दिन उसे अपने घर जाना था, लेकिन शीशपाल ने उसे एक दिन के लिए और रोक लिया। मंगलवार को उसने व शीशपाल ने उनकी बैठक में बैठकर शराब पी। इसके बाद वह शीशपाल को घर जाने के लिए बाइक लेने के लिए घर चला गया। लेकिन, काफी देर तक शीशपाल उसके पास नहीं आया। काफी इंतजार करने के बाद वह उसके घर की तरफ पहुंचा तो उसने देखा कि घर के पास गली में शीशपाल को उसका बेटा जगविंद्र सिंह पीट रहा था।

आरोप है कि आरोपी ने तेजधार हथियार से अपने पिता पर कई वार किए। उसे देखकर आरोपी जगविंद्र वहां से फरार हो गया। शीशपाल की पत्नी भी वहीं पर थी। यह देख वह घबरा गया।
डर के चलते वह बाइक पर लिफ्ट लेकर पांसरा पहुंचा। तभी उसके मोबाइल पर सोहन लाल का फोन आया कि शीशपाल की मौत हो चुकी है। वह सदर थाने पहुंचा और इसकी सूचना पुलिस को दी। आरोप है कि शीशपाल की हत्या उसके बेटे जगविंद्र सिंह ने तेजधार हथियार से वार कर की है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

 
ताजकपुर में हुई व्यक्ति की हत्या की सूचना उन्हें उसके दोस्त रामचंद्र से मिली। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो परिजनों उसके अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। जांच में सामने आया है कि मृतक अपने दोस्त के साथ रोजाना शराब पीता था। इससे घर में झगड़ा होता था। मंगलवार को भी इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। जिसमें उसके बेटे ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक के आरोपी बेटे पर केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा। -केवल सिंह, एसएचओ, थाना सदर यमुनानगर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed