{"_id":"65998369eff7f26a7509b8b7","slug":"haryana-ed-team-searched-documents-at-former-mla-dilbagh-singh-s-house-for-the-third-day-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के घर तीसरे दिन भी ED की टीम ने खंगाले दस्तावेज, मिली थी पांच करोड़ की नकदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana: पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के घर तीसरे दिन भी ED की टीम ने खंगाले दस्तावेज, मिली थी पांच करोड़ की नकदी
Sat, 06 Jan 2024 10:14 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 06 Jan 2024 10:14 PM IST
सार
पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के अन्य करीबियों के यहां से जांच और आवश्यक कार्रवाई के बाद टीम वापस लौटी। पांच करोड़ की नकदी, सोने के तीन बिस्कुट, विदेशी शराब की 138 बोतलें बरामद की जा चुकी है। देसी-विदेशी पांच राइफलें और 294 कारतूस समेत संपत्तियों के दस्तावेजों की भी पड़ताल की गई है।
विज्ञापन
ईडी द्वारा बरामद नकदी व हथियार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने शनिवार को तीसरे दिन भी हरियाणा के यमुनानगर से इनेलो के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के घर में दस्तावेजों को खंगाला। देर शाम तक ईडी की टीम दिलबाग सिंह के घर में मौजूद रही। इस दौरान घर के गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने किसी को भी न तो अंदर जाने दिया और न ही कोई बाहर जा सका।
विज्ञापन
वहीं उनके करीबियों सहित छह अन्य स्थानों पर चल रही रेड खत्म हो गई। तीन दिन में पूर्व विधायक समेत उनके करीबियों के यहां से करीब पांच करोड़ की नकदी, सोने के तीन बिस्कुट, विदेशी शराब की 138 बोतल, देसी-विदेशी पांच राइफलों के अलावा 294 कारतूस और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज बरामद कर चुकी है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, तीसरे दिन शनिवार को भी ईडी की टीम ने दिनभर पूर्व विधायक के घर से बरामद दस्तावेजों की जांच की। इनमें ज्यादातर दस्तावेज बैंक, प्रॉपर्टी और खनन से संबंधित हैं। ईडी की कार्रवाई के दौरान दिलबाग सिंह घर के अंदर हैं या फिर कहीं बाहर। इसके बारे में भी बताने से जिला पुलिस और घर की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी बचते रहे।
विज्ञापन
वहीं दिलबाग सिंह के घर चल रही ईडी की रेड तीन दिन से पूरे जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है। इस संबंध में एएसपी यमुनानगर हिमाद्रि कौशिक ने बताया कि थाना प्रतापनगर में दो शिकायतें प्राप्त हुई हैं। एक शिकायत ईडी की तरफ से दी गई है, जो बरामद हथियारों से संबंधित है। पांच हथियार भी पुलिस को सौंपे गए हैं, जिनमें विदेशी भी शामिल हैं।
इन हथियारों का लाइसेंस है या नहीं इसकी जांच की जा रही है। वहीं दूसरी शिकायत आबकारी निरीक्षक मोहन राणा की तरफ से मिली है, जो मौके से अधिक मात्रा में शराब बरामद होने के संबंध में है। फिलहाल पूर्व विधायक दिलबाग सिंह को आरोपी बनाया गया है। जांच में जिसका भी नाम सामने आएगा उसे शामिल करते हुए आगामी कार्रवाई की जाएगी।
इंद्रपाल के घर दोबारा पहुंची ईडी की टीम
पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के रिश्तेदार मॉडल टाउन निवासी इंद्रपाल सिंह उर्फ बब्बल के घर पर भी ईडी की दो दिन से रेड चल रही थी, लेकिन शनिवार को टीम इंद्रपाल के घर से चली गई थी। इसके बाद टीम फिर से वापस लौट आई। टीम ने एक बार फिर उनके घर से दस्तावेजों को खंगालना शुरू कर दिया है। विदित हो कि इंद्रपाल उर्फ बब्बल भी खनन कारोबार से जुड़े हुए हैं।