फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Haryana: ED searched documents at former MLA Dilbag's house for the fourth day

Haryana: चौथे दिन भी पूर्व विधायक दिलबाग के घर पर ईडी ने खंगाले दस्तावेज, न कोई अंदर जा रहा, न बाहर आ रहा

Sun, 07 Jan 2024 11:28 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 07 Jan 2024 11:28 PM IST
सार

पूर्व विधायक से समर्थकों का संपर्क नहीं हो पा रहा है। जांच लंबी चलने से चिंताएं बढ़ रही हैं। घर के बाहर सीआरपीएफ के जवान तैनात हैं। न कोई अंदर जा रहा और न ही बाहर आ रहा है।

विज्ञापन
Haryana: ED searched documents at former MLA Dilbag's house for the fourth day
ईडी द्वारा बरामद नकदी व हथियार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के यमुनानगर में पूर्व इनेलो विधायक दिलबाग सिंह के घर पर ईडी की रेड रविवार को चौथे दिन भी जारी रही। इस दौरान घर के बाहर सीआरपीएफ के जवान तैनात रहे, जिससे न कोई बाहर आ सका और न ही अंदर जा सका। दिनभर ईडी की टीम घर में दस्तावेजों को खंगालती रही।

विज्ञापन

 

दूसरी ओर ईडी की दबिश में बरामद असलहे और शराब की बोतलों के संबंध में आबकारी और पुलिस की ओर से जांच शुरू कर दी गई है। वहीं करोड़ों की नकदी और सोने के बिस्किट को भी जब्त कर लिया गया है।

विज्ञापन


इनेलो के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के घर वीरवार सुबह सात बजे से ईडी की टीम ने दबिश दी थी। इसके अलावा करीबियों और छह अन्य ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई शुरू की गई। जांच पड़ताल और बरामदगी के बाद अन्य स्थानों से ईडी की टीम शनिवार को रवाना हो गईं, जबकि दिलबाग सिंह के घर पर रविवार को भी कार्रवाई जारी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

जांच स्थल के द्वार पर केंद्रीय रिजर्व सुरक्षा बल के (सीआरपीएफ) के जवान तैनात रहे। पूर्व विधायक के समर्थकों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि चार दिन से लगातार पूर्व विधायक से उनका संपर्क नहीं हो पा रहा है। इतनी लंबी जांच चलने से उनकी चिंताएं बढ़ रही हैं।

 

उधर, प्रतापनगर थाना पुलिस का कहना है कि फार्म हाउस से मिले हथियारों के लाइसेंस से संबंधित सोमवार को डीसी दफ्तर से रिकॉर्ड लिया जाएगा, उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है मामले में आर्म्स एक्ट और आबकारी अधिनियम के तहत दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज कराए गए हैं।



आर्म एक्ट मामले में सोमवार को डीसी दफ्तर से रिकॉर्ड लिया जाएगा। उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है। पुलिस हथियार और शराब मिलने के मामले में दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर चुकी है। -जसबीर सिंह, एसएचओ, थाना प्रतापनगर।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed